,

MP Government News : लेट-लतीफी पर सरकार का एक्शन, सीएम डॉ. यादव ने दिए दफ्तरों में सरप्राइज चेक के निर्देश

MP Government News

By: Vijay Nandan

MP Government News : भोपाल, मध्य प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सख्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री Dr. Mohan Yadav ने राजधानी Bhopal समेत प्रमुख शासकीय कार्यालयों में समयपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर वल्लभ भवन, विंध्याचल भवन और सतपुड़ा भवन सहित अन्य सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति की छापामार जांच की जा रही है।

MP Government News : सरकार ने स्पष्ट किया है कि सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान कर्मचारियों के आने-जाने के समय, देरी से पहुंचने और अनाधिकृत अनुपस्थिति का पूरा रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा।

MP Government News : मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव भले ही आज दौरे पर रहेंगे, लेकिन मुख्यमंत्री सचिवालय और सामान्य प्रशासन विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि पूरे दिन विशेष निगरानी रखी जाए। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस कार्रवाई के लिए विशेष टीमें गठित कर दी हैं, जिन्हें विभिन्न कार्यालयों में तैनात किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों को भी इस संबंध में पूर्व सूचना दे दी गई है।

सरकार का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य शासकीय कार्यों में देरी रोकना और जनता से जुड़े मामलों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री ने साफ संदेश दिया है कि जनकल्याणकारी योजनाओं और आम नागरिकों से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

समयपालन और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने सभी कर्मचारियों से जिम्मेदारी और समयबद्धता के साथ कार्य करने की अपील की है।

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी अतिरिक्त छूट

हरिद्वार। Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता…

Ranji Trophy : सौराष्ट्र के लिए जडेजा ने ठोका शतक, 392 रन पर सिमटी टीम

Ranji Trophy : रणजी ट्रॉफी के नए मुकाबलों में भारतीय क्रिकेटरों का…

Morena Shepherd Murder: मुरैना में पुरानी रंजिश में चरवाहे की हत्या, 25 भैंस ले जाने का भी आरोप

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena Shepherd Murder मुरैना जिले के सरायछोला थाना…

सऊदी अरब के Riyadh Airport पर फिर हमला, भारतीय समेत 13 की मौत; हूतियों की चेतावनी से बढ़ा तनाव

Riyadh Airport: सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट…

Trump प्रशासन को बड़ा झटका, टैक्सपेयर्स के पैसों से चल रहे टीवी विज्ञापनों पर कोर्ट ने लगाई रोक

Trump : अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को सरकारी विज्ञापन…

दादी के निधन पर Abhijeet Dipke ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप, माता-पिता ने भी उठाए सवाल

Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके और दिल्ली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. कोरबा में अस्पताल में मोबाइल…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच…