,

KCG Cattle Smuggling Case: जंगल मार्ग से नागपुर ले जाए जा रहे मवेशी पकड़े

KCG Cattle Smuggling Case: Cattle being taken to Nagpur via forest route seized

KCG Cattle Smuggling Case: पहाड़ी जंगल में पुलिस की दबिश, दो भैंस के साथ आरोपी धराए

Khairagarh। KCG Cattle Smuggling Case में जिले की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जंगल के रास्ते मवेशियों की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना गातापार क्षेत्र के पहाड़ी जंगल में दबिश देकर पुलिस ने दो नग मवेशियों के साथ दोनों तस्करों को धर दबोचा।

KCG Cattle Smuggling Case: पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुदरत खान (32 वर्ष), निवासी टीमकीटोला थाना बहेला, जिला बालाघाट (मध्यप्रदेश) तथा भुनेश्वर बघेल (35 वर्ष), निवासी गाडाघाट थाना गातापार, जिला केसीजी के रूप में हुई है। दोनों आरोपी दो भैंस/पड़वा को पैर और गले में रस्सी बांधकर, बिना चारा-पानी के, लाठी-डंडे से मारते हुए जंगल मार्ग से Nagpur के कत्लखाने ले जा रहे थे।

KCG Cattle Smuggling Case: 11 हजार के मवेशी और मोटरसाइकिल जब्त, विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक भैंस, एक पड़वा (कुल अनुमानित कीमत 11 हजार रुपये), तीन प्लास्टिक रस्सियां तथा एक होंडा साइन मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 04 MU 0414, अनुमानित कीमत 30 हजार रुपये) जब्त की है।

KCG Cattle Smuggling Case: पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध Chhattisgarh Agricultural Cattle Preservation Act, 2004 की धारा 4, 6, 10 तथा Prevention of Cruelty to Animals Act, 1960 की धारा 11 के तहत अपराध क्रमांक 14/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है। विधिसम्मत कार्रवाई के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा।

READ ALSO: Virat Kohli-Anushka Sharma स्टाइलिश अंदाज में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट, मुस्कुराते हुए पपराजी का किया अभिवादन

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में पशु तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Madhupur News: छत की ढलाई के दौरान 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आया मजदूर

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर थाना क्षेत्र के भेड़वा नावाडीह स्थित…

Chandrapur News: सैनिक स्कूल के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

BY: Yoganand Shrivastva Chandrapur News महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्लारपुर मार्ग स्थित…

Budaun Fake Currency Racket: नकली नोट बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Budaun Fake Currency Racket उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस ने…

Godda Brown Sugar Arrest: ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Godda Brown Sugar Arrest झारखंड के गोड्डा में मादक पदार्थों के अवैध…

Lucknow: योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक

Report by: Vandana Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश में राजस्व प्रशासन…

Imran Khan की रिहाई के लिए इस्लामाबाद की ओर बढ़ा पीटीआई का मार्च, शहबाज सरकार सख्त

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर…