Sakti: युवती को जिंदा जलाने का आरोप, आरोपी पर दर्ज शिकायत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Sakti

Report by: Laxman Kurrey, Edit by: Priyanshi Soni

Sakti: सक्ति में 23 वर्षीय दिशा मरावी की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह गंभीर रूप से झुलसी हुई थी और 1 फरवरी को बिलासपुर के बर्न अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया।

Sakti: मां का आरोप, होटल में बुलाकर लगाई आग

मृतिका की मां मीना मरावी ने आरोप लगाया है कि 24 जनवरी को सक्ती के शिवम होटल में दिशा को बुलाया गया, जहां उस पर तारपीन तेल डालकर आग लगा दी गई। उन्होंने मुख्य आरोपी योगेंद्र कुमार साहू पर जिंदा जलाने का आरोप लगाया है, जबकि महेंद्र सिदार और आशीष पटेल पर साजिश में शामिल होने की बात कही है।

Sakti
आरोपी

Sakti: CCTV और वायरल चैट से बढ़े सवाल

घटना के बाद युवती को जली हालत में कार से अस्पताल ले जाने का CCTV फुटेज भी सामने आया था। वहीं 23–24 जनवरी की कथित वायरल चैट में विवाद के संकेत मिले थे, जिससे मामले ने और तूल पकड़ लिया।

Sakti: पहले जीरो पर मामला, अब सक्ती थाने में FIR

युवती की मौत के बाद बिलासपुर के तारा बहार थाना में जीरो पर मामला दर्ज किया गया था। मार्ग डायरी सक्ती थाना पहुंचने के बाद अब इस मामले में मुख्य आरोपी योगेंद्र साहू पर FIR दर्ज की गई है।

Sakti: इन धाराओं में केस दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 और एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(5) एवं 3(1)(धा) सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

READ ALSO: WaterContamination : अंबिकापुर में दूषित पानी से पीलिया का खतरा, 42 सैंपल पॉजिटिव; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Firozabad: महिला आरक्षण पर विपक्ष घेरा, डॉ. बबीता चौहान ने की ‘पुरुष आयोग’ के गठन की वकालत

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad जनपद में आयोजित 'महिला जन आक्रोश अभियान'

Bhopal: प्रधानमंत्री श्री मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 133वें संस्करण का प्रसारण

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन

Smart Umbrella: OPPO का अनोखा स्क्रीन वाला छाता, बारिश में दिखाएगा रास्ता और नोटिफिकेशन

Smart Umbrella: टेक्नोलॉजी अब सिर्फ स्मार्टफोन और वियरेबल डिवाइसेज तक सीमित नहीं

Wedding Viral Video: ग्रैंड एंट्री के दौरान हादसा, दूल्हे को लगी चोट, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

Wedding Viral Video: आजकल शादियों में दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री को लेकर

Forest Encroachment: गरियाबंद में रिजर्व क्षेत्र पर अतिक्रमण की कोशिश नाकाम, 22 आरोपी गिरफ्तार

Forest Encroachment: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई Forest

Bhopal School Closed: भीषण गर्मी के चलते भोपाल में स्कूल बंद, जारी हुआ आदेश

Bhopal School Closed: भोपाल जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए

Pilibhit: पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन, 389 रिक्रूट आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बने

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit जनपदीय पुलिस लाइन में आज नवप्रशिक्षित रिक्रूट आरक्षियों

Crime News: भिलाई में रंजिश का खौफनाक अंजाम, टंगिए से वार कर युवक की हत्या

Crime News: पुरानी दुश्मनी बनी जानलेवा, सुबह होते ही हुआ हमला Crime