,

UP Jobs News ; यूपी में ITI और बीए उत्तीर्ण के लिए नौकरी का बड़ा अवसर. 25 फरवरी को यहां लगा रहा रोजगार मेला

UP Jobs News

UP Jobs News ; उत्तर प्रदेश, मऊ जिले में 25 फरवरी को एक बड़ा रोजगार मेला लगाया जा रहा है। इस मेले के जरिए युवाओं को रोजगार के अवसर मुहैया कराए जा रहे हैं। यह मेला राजकीय ITI सहादतपुरा परिसर में सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जिसमें अलग-अलग कंपनियां उम्मीदवारों का चयन करेंगी।

UP Jobs News ; कैंपस ड्राइव में मारुति सुजुकी मोटर्स जैसी दिग्गज कंपनियां होंगी शामिल

प्रिंसिपल के मुताबिक इस कैंपस ड्राइव में मारुति सुजुकी मोटर्स गुजरात (HRBC इंडिया प्रा. लि.) बेलराइज इंडस्ट्री्स प्राइवेट लिमिटेड, टपूकड़ा भिवाड़ी राजस्थान जैसी प्रमुख कंपनियां भाग लेने जा रही हैं । ये कंपनियां तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का साक्षात्कार लेंगी और मौके पर ही चयन कर सकती हैं।

इस रोजगार मेले में आईटीआई पास, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और स्नातक (बीए) उत्तीर्ण अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार शामिल होने की संभावना है।

अधिकारियों ने बताया कि अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की छायाप्रति, मूल प्रमाणपत्र, बैंक पासबुक की कॉपी और दो पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है।

UP Jobs News : प्रशासन के अनुसार यह आयोजन स्थानीय युवाओं को प्राइवेच सेक्टर में रोजगार के अवसर प्रदान करने की राह एक नया कदम है। इससे जिले के बेरोजगार युवाओं को सीधे कंपनियों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। अधिकारियों ने इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित समय से पहले पहुंचकर पंजीकरण कराने का आग्रह किया है। इससे अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मिल सकेगा।

Read More शिकोहाबाद में जर्मन दूल्हे गुस्ताव ने खुशी संग लिए सात फेरे

Road Construction Quality : 3 महीने में हाथ से उखड़ने लगी सड़क, 2.06 करोड़ की लागत पर उठ रहे सवाल

रिपोर्ट- केशरी नंदन तिवारी Road Construction Quality : कवर्धा जिले में प्रधानमंत्री…