Report by: Umesh Dahariya, Edit by: PriyanshiSoni
Korba: कोरबा के बालकों थाना क्षेत्र में एकतरफा प्रेम में पागल युवक ने देर रात युवती के घर पहुंचकर फायरिंग कर दी। गोली युवती के पिता पर चलाई गई, लेकिन वह बाल-बाल बच गए। पहली गोली मिस फायर हुई, जबकि दूसरी बार पिस्टल अटक गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हथियार जब्त कर लिया है।
Korba: घटना का पूरा मामला
कोरबा जिले के बालकों थाना क्षेत्र में एक सनकी आशिक द्वारा फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित परिवार की शिकायत के अनुसार, साहिल नाम का युवक पिछले छह महीनों से उनकी बेटी को एकतरफा प्यार का हवाला देकर परेशान कर रहा था और छेड़खानी करता था।

बीती रात आरोपी युवती के घर के पास पहुंचकर हंगामा करने लगा। शोर सुनकर जब युवती के पिता घर से बाहर निकले, तो आरोपी ने पिस्टल निकालकर उन पर फायरिंग कर दी। पहली गोली मिस फायर हो गई, जिससे बड़ी घटना टल गई। इसके बाद आरोपी ने दोबारा गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन इस बार पिस्टल अटक गई और गोली नहीं चली। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
Korba: आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही बालकों पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से पिस्टल जब्त कर ली है और आगे की कार्रवाई जारी है।
read also: Ambikapur: 12वीं परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत





