,

Gold- Silver Price: सोना और चांदी में लगातार दूसरे दिन भी उछाल, सोना ₹1.55 लाख और चांदी ₹2.45 लाख पर पहुंची

Gold- Silver Price: सोना और चांदी की कीमतों में 19 फरवरी को लगातार दूसरे दिन तेजी दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 3,151 रुपये बढ़कर 1.55 लाख रुपये पर पहुंच गया है। वहीं, एक किलो चांदी 8,432 रुपये की उछाल के साथ 2.45 लाख रुपये पर पहुंच गई है।

Gold- Silver Price

इस साल की शुरुआत से ही कीमती धातुओं में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 2026 में अब तक सोना 21,540 रुपये और चांदी 14,810 रुपये महंगी हो चुकी है। इससे पहले 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपये और चांदी ने 3.86 लाख रुपये का ऑल टाइम हाई बनाया था।

Gold- Silver Price: अलग-अलग शहरों में क्यों बदलते हैं सोने के दाम?

  • ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी खर्च: सोने को एक शहर से दूसरे शहर पहुंचाने में ईंधन और सुरक्षा पर भारी खर्च होता है। आयात केंद्रों से दूरी बढ़ने पर लागत बढ़ती है, जिसका असर स्थानीय कीमतों पर पड़ता है।
  • खपत और खरीदारी की मात्रा: दक्षिण भारत जैसे क्षेत्रों में सोने की खपत अधिक (करीब 40%) है। ज्वेलर्स बल्क में खरीदारी करते हैं, जिससे उन्हें छूट मिलती है और कुछ हद तक इसका लाभ ग्राहकों को भी मिलता है।
  • लोकल ज्वेलरी एसोसिएशन:
    हर राज्य और शहर के अपने ज्वेलरी एसोसिएशन होते हैं, जो स्थानीय मांग और आपूर्ति के आधार पर सोने का रेट तय करते हैं।
  • पुराना स्टॉक और खरीद मूल्य: ज्वेलर्स ने स्टॉक किस कीमत पर खरीदा है, इससे भी बिक्री दर प्रभावित होती है। पुराने सस्ते स्टॉक वाले ज्वेलर्स अपेक्षाकृत कम दाम पर सोना बेच सकते हैं।

Gold- Silver Price: सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

  1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें:
    हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सोना खरीदें। हॉलमार्क नंबर अल्फान्यूमेरिक कोड (जैसे AZ4524) के रूप में होता है, जो शुद्धता की गारंटी देता है।
  2. कीमत क्रॉस चेक करें:
    खरीदारी से पहले 24, 22 और 18 कैरेट के रेट की तुलना विश्वसनीय स्रोतों से जरूर करें। सही वजन और उस दिन की कीमत की पुष्टि कर लें।

Gold- Silver Price: असली चांदी की पहचान कैसे करें?

  • मैग्नेट टेस्ट: असली चांदी चुंबक से नहीं चिपकती।
  • आइस टेस्ट: असली चांदी पर बर्फ तेजी से पिघलती है।
  • स्मेल टेस्ट: असली चांदी में कोई गंध नहीं होती।
  • क्लॉथ टेस्ट: सफेद कपड़े से रगड़ने पर काला निशान आना शुद्धता का संकेत हो सकता है।

यह खबर भी पढ़ें: India- France: फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पीएम मोदी के साथ शेयर की AI-जनरेटेड तस्वीर, दिखाया भारत-फ्रांस का मजबूत रिश्ता

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…