,

Shaan-e-Hindvi 5th Edition : दिल्ली में गमक एंटरटेनमेंट का ‘शान-ए-हिंदवी’ का 5वां संस्करण संपन्न, शायरी की शाम ने जीता दिल

- Advertisement -
Ad imageAd image
Shaan e Hindvi 5th Edition_swadesh news

By: Nadeem Khan

Shaan-e-Hindvi 5th Edition : नई दिल्ली। राजधानी ने एक बार फिर अदबी विरासत का जश्न मनाया, जब Gamak Entertainment द्वारा आयोजित ‘शान-ए-हिंदवी’ का पाँचवां संस्करण भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम ने दिल्ली की साहित्यिक संवेदनशीलता और सांस्कृतिक प्रतिबद्धता को नई ऊंचाई दी।

भारत–पाकिस्तान विश्व कप फाइनल और महाशिवरात्रि जैसे महत्वपूर्ण अवसरों के साथ तिथि के संयोग के बावजूद, बड़ी संख्या में श्रोताओं की उपस्थिति ने यह साबित कर दिया कि दिल्ली में शायरी का आकर्षण आज भी कायम है।

Shaan-e-Hindvi 5th Edition

Shaan-e-Hindvi 5th Edition : अंजुम रहबर ने बांधा समां

शाम की मुख्य आकर्षण रहीं मशहूर शायरा Anjum Rehbar। उनकी दमदार प्रस्तुति ने सभागार को कई बार तालियों और स्टैंडिंग ओवेशन से गूंजा दिया। वरिष्ठ शायर Rajesh Reddy ने अस्वस्थ होने के बावजूद मंच पर आकर अपनी रचनाओं से श्रोताओं को भावुक कर दिया।

Shaan-e-Hindvi 5th Edition : युवा और स्थापित रचनाकारों की प्रभावशाली प्रस्तुति

मंच पर Varun Anand, Abbas Qamar, Amritanshu Sharma और Umar Jaani Lucknowi ने अपनी शायरी से समां बांधा। जबलपुर की कवयित्री Manika Dubey ने अपनी गरिमामयी प्रस्तुति से मंच को विशिष्ट ऊंचाई दी, वहीं युवा कवयित्री Chetna Balhara ने आत्मविश्वास से भरी अभिव्यक्ति से श्रोताओं का ध्यान आकर्षित किया। शादाब और नवोदित कवि Shubham Dwivedi ने भी अपनी प्रस्तुतियों से सराहना अर्जित की।

Shaan-e-Hindvi 5th Edition

Shaan-e-Hindvi 5th Edition : गरिमामयी संचालन और विशिष्ट अतिथि

कार्यक्रम का संचालन नाज़िम Asif Bilal ने शालीनता और बौद्धिक संवाद के साथ किया, जिससे पूरी शाम सुव्यवस्थित और प्रभावशाली बनी रही।

मुख्य अतिथि Suhaib Ahmad Farooqui, इंस्पेक्टर, दिल्ली पुलिस (स्पेशल सेल) ने आयोजन को “अपने प्रकार का अनूठा मंच” बताते हुए हिंदवी तहज़ीब के संरक्षण के प्रयासों की सराहना की। विशेष अतिथि Dr. Idris, निदेशक Aiwan-e-Ghalib की उपस्थिति ने आयोजन को अतिरिक्त सांस्कृतिक गरिमा प्रदान की।

Shaan-e-Hindvi 5th Edition : ‘नई सदा’ पहल और सहयोग

‘नई सदा’ पहल के तहत पूनम खत्री और रविंदर कुमार ने कार्यक्रम की शुरुआत प्रभावशाली प्रस्तुतियों से की। प्रचार सहयोग Sukhanzaar, Sukoon Ki Baat, The Soul Talk, Sukhan Wale और Bareilly Foundation से मिला। आधिकारिक मीडिया पार्टनर Sahitya Aaj Tak का विशेष सहयोग भी आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण रहा।

Shaan-e-Hindvi 5th Edition पाँच सफल संस्करणों के साथ ‘शान-ए-हिंदवी’ ने स्वयं को कविता, संस्कृति और रचनात्मक उत्कृष्टता के एक प्रतिष्ठित मंच के रूप में स्थापित कर लिया है। नई दिल्ली। राजधानी ने एक बार फिर अदबी विरासत का जश्न मनाया, जब Gamak Entertainment द्वारा आयोजित ‘शान-ए-हिंदवी’ का पाँचवां संस्करण भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम ने दिल्ली की साहित्यिक संवेदनशीलता और सांस्कृतिक प्रतिबद्धता को नई ऊंचाई दी।

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र