KhairagarhNews : उप जेल सलोनी से ‘फरारी’ की खबर पर मचा हड़कंप, प्रशासन ने बताया भ्रामक जांच शुरू

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
KhairagarhNews

संवाददाता: खिलेश वर्मा

KhairagarhNews : खैरागढ़ जिले के सलोनी स्थित उप जेल से दो बंदियों के फरार होने की खबर ने मंगलवार रात प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा दिया। सूचना मिलते ही जिलेभर में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे।

सूत्रों के मुताबिक, संबंधित बंदियों को कथित रूप से एक अधिकारी द्वारा निजी कार्य के लिए जेल परिसर से बाहर ले जाया जाता था। इसी संदर्भ में फरारी की चर्चा ने तूल पकड़ लिया और मामला तेजी से फैल गया।

KhairagarhNews

KhairagarhNews : हालांकि, पूरे मामले पर उप जेल अधीक्षक योगेश कुमार बंजारे ने फरारी की खबरों को पूरी तरह खारिज किया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह खबरें भ्रामक और बेबुनियाद हैं। उनके अनुसार, जेल प्रशासन द्वारा रोजमर्रा के कार्यों जैसे साफ-सफाई आदि के लिए कुछ बंदियों को नियमानुसार परिसर से बाहर निकाला जाता है और इसकी पूर्व सूचना उच्च अधिकारियों को दी जाती है।

KhairagarhNews

KhairagarhNews : अधीक्षक ने कहा कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही बंदियों को बाहर ले जाया जाता है और सुरक्षा मानकों का पालन किया जाता है। उन्होंने अफवाहों से बचने की अपील भी की।

KhairagarhNews : जांच के दायरे में मामला

फिलहाल पूरा प्रकरण जांच के दायरे में है। यदि बंदियों को बाहर ले जाने की प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है, तो इसे गंभीर प्रशासनिक लापरवाही माना जाएगा।

KhairagarhNews

KhairagarhNews : अब बड़ा सवाल यह है कि क्या यह केवल अफवाह है या जेल प्रबंधन की कार्यप्रणाली में कहीं चूक हुई है? जांच रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी, लेकिन इस घटना ने उप जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।

read more : रील के चक्कर में जेल, नकली पिस्टल लहराकर बनाया वीडियो

KhatuShyamJi : फाल्गुनी मेला 2026 के लिए भव्य सजावट, तैयारियों में जुटे 120 बंगाली कारीगर

रिपोर्ट- सुमन KhatuShyamJi : विश्व प्रसिद्ध तीर्थ नगरी खाटू श्याम मंदिर में

Nawada: शादी वाले घर में ‘गेहुंअन’ निकलने से मची खलबली, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada रजौली नगर पंचायत के वार्ड संख्या 07, बभनटोली

Haridwar Kumbh2027 : शहरी विकास सचिव नीतीश झा ने CCTV कंट्रोल रूम और हर की पौड़ी का किया निरीक्षण

रिपोर्ट: धर्मराज Haridwar Kumbh2027 : हरिद्वार, अगले वर्ष प्रस्तावित 2027 महाकुंभ को

ViralVideo : रील के चक्कर में जेल, नकली पिस्टल लहराकर बनाया वीडियो

ViralVideo : सोशल मीडिया रील के चक्कर में फैलाई दहशत, पुलिस ने

Nawada नवादा में छात्र शक्ति का प्रदर्शन: यूजीसी नियमों को लागू करने की मांग, छात्रों ने सड़क पर भरी हुंकार

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada बिहार के नवादा जिले में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग

Pilibhit: पूर्व सिपाही के प्रॉपर्टी ऑफिस में संदिग्ध मौत, छत से लटका मिला नौकर का शव

रिपोर्ट: निज़ाम अली Pilibhit । शहर के आईटीआई (ITI) क्षेत्र में शुक्रवार

Barabanki : सपा प्रवक्ता मनोज यादव गिरफ्तार: दो दिनों से थे ‘लापता’, बाराबंकी पुलिस ने कार्रवाई की पुष्टि की

Barabanki । समाजवादी पार्टी के तेज-तर्रार टीवी पैनलिस्ट और राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज

HIV Care : एड्स अब जानलेवा नहीं, शुगर-बीपी जैसी सामान्य बीमारी: डॉ. अमन शर्मा

HIV Care : PGI चंडीगढ़ की बड़ी कामयाबी, HIV पॉजिटिव माता-पिता से

Pilibhit: ओढ़ाझार में बिना नोटिस गरजा बुलडोजर, महिलाओं के विरोध के बीच घर ढहाने पर हंगामा

रिपोर्ट: निज़ाम अली Pilibhit । जिले के बिलसंडा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम ओढ़ाझार

Muzaffarnagar: शामली बस स्टैंड पर खड़ी दो बसों में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

रिपोर्ट: अनुज सैनी Muzaffarnagar । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में गुरुवार