Agra: शादी समारोह के दौरान मंडप में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे मेहमान; बड़ा हादसा टला

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Agra

रिपोर्ट -फरहान खान

Agra : ताजनगरी के थाना एकता क्षेत्र में बीती रात एक शादी समारोह के दौरान उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब मंडप के बीचों-बीच लगे एक विशाल झूमर में अचानक आग लग गई। गनीमत यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ी जनहानि होने से बच गई। घटना के बाद कुछ समय के लिए समारोह में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

झूमर में भड़की चिंगारी और मच गई भगदड़

Agra जानकारी के अनुसार, थाना एकता क्षेत्र स्थित रवि फार्म हाउस में वैवाहिक कार्यक्रम चल रहा था। मेहमान खान-पान और रस्मों में व्यस्त थे, तभी मंडप की छत पर सजे एक बड़े झूमर से लपटें निकलने लगीं। झूमर को बिजली से सजाया गया था, जिसमें अचानक आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग की लपटें तेज होने लगीं, जिसे देखकर मंडप के नीचे मौजूद मेहमान जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

शॉर्ट सर्किट बना आग का कारण

Agra प्रारंभिक जांच और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। झूमर में लगी अत्यधिक लाइटों के कारण तारों में ओवरलोड हुआ और स्पार्किंग के चलते आग लग गई। फार्म हाउस के कर्मचारियों और उपस्थित लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल बिजली की आपूर्ति काटी और संसाधनों की मदद से आग पर नियंत्रण पाया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ खौफनाक वीडियो

Agra समारोह में आए मेहमानों ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे खुशियों के माहौल के बीच अचानक आग लग गई और मेहमानों में डर व्याप्त हो गया। इस घटना ने एक बार फिर शादी घरों और मैरिज गार्डन्स में सुरक्षा मानकों और बिजली की फिटिंग पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Read this: Firozabad: सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, शादी में गया था परिवार; लाखों की चोरी की आशंका

Tahir Hussain Convicted: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, अब सजा पर टिकी सबकी नजर

Tahir Hussain Convicted उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े आईबी अधिकारी अंकित शर्मा

Sheikhpura Road Accident: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 कॉलेज छात्राएं घायल, दो की हालत गंभीर

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura Road Accident शेखपुरा-जमुई राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए पर सोमवार

Promoted IAS Officers: प्रोन्नत IAS अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

Promoted IAS Officers प्रोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों ने सोमवार को