Dehli : सीएम रेखा गुप्ता ने 500 नई इलेक्ट्रिक बसों को दी हरी झंडी, राजधानी में ई-बसों का आंकड़ा 4000 के पार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Dehli

Dehli : दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने अपने कार्यकाल का प्रथम वर्ष पूरा होने पर राजधानीवासियों को आधुनिक परिवहन की बड़ी सौगात दी है। रामलीला मैदान में आयोजित भव्य समारोह के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 500 नई इलेक्ट्रिक (EV) बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और दिल्ली कैबिनेट के सभी मंत्री विशेष रूप से उपस्थित रहे।

देश की ‘इलेक्ट्रिक बस राजधानी’ बनी दिल्ली

Dehli इन 500 नई बसों के शामिल होने के साथ ही दिल्ली परिवहन निगम (DTC) के बेड़े में इलेक्ट्रिक बसों की कुल संख्या अब 4000 हो गई है। इस उपलब्धि के साथ दिल्ली अब देश में सर्वाधिक इलेक्ट्रिक बसों के संचालन वाला शहर बन गया है। सरकार का यह कदम ‘स्वच्छ दिल्ली, हरित दिल्ली’ के संकल्प को मजबूती प्रदान करेगा, जिससे न केवल प्रदूषण के स्तर में कमी आएगी, बल्कि यात्रियों को सुगम और किफायती सफर की सुविधा भी मिलेगी।

पूर्व सरकार पर तीखा हमला: ‘विकास की दौड़ में पिछड़ गई थी दिल्ली’

Dehli समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्ववर्ती आम आदमी पार्टी सरकार और अरविंद केजरीवाल पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में दिल्ली बुनियादी सुविधाओं जैसे पानी, सीवेज और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए तरसती रही। सीएम ने कहा, “जनता ने उन लोगों के अहंकार को तोड़ दिया है जो खुद को दिल्ली का मालिक समझते थे। रामलीला मैदान की इसी पावन धरती से दिल्ली के लोगों ने बदलाव की नई गाथा लिखी है।”

रिपोर्ट कार्ड: शालीमार बाग में 250 करोड़ के विकास कार्य

Dehli मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में दिल्ली विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने जानकारी दी कि अकेले शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र में पिछले एक साल के भीतर 250 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया है। सरकार ने जनता के बीच अपने एक साल के कार्यों का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए भरोसा दिलाया कि आने वाले वर्षों में दिल्ली को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस किया जाएगा।

Read this: Kasganj: गंजडुंडवारा में दिखा ‘दुर्लभ’ मेहमान, 20 साल बाद विलुप्तप्राय गिद्ध की दस्तक से कौतूहल

- Advertisement -
Ad imageAd image

IPL 2026 का आगाज आज से, जानें पूरा शेड्यूल और मैच टाइम्स

IPL 2026: बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के दूसरे चरण के बाकी बचे

India US talks: पीएम मोदी और ट्रंप के बीच फोन पर सार्थक बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा पर दिया जोर

India US talks: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के

Nepal में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम, पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक गिरफ्तार

Nepal: नेपाल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। पूर्व प्रधानमंत्री

CG: Top 10

CG: 1. तरबूज के नीचे छिपाकर गांजा तस्करीMahasamund में पुलिस ने चेकिंग

MP: Top 10

MP: 1. महावीर जयंती छुट्टी पर सस्पेंसMahavir Jayanti की छुट्टी को लेकर

Horoscope: 28 मार्च 2026

Horoscope: 28 मार्च 2026 का दिन कई राशियों के लिए नए मौके,

liquor shop : रागढ़ में शराब दुकान में कर्मचारी की दादागिरी, ग्राहक से मारपीट का आरोप

liquor shop : खैरागढ़ में शराब दुकानों का माहौल चिंताजनक खैरागढ़ जिले

Korea : आकाशीय बिजली का कहर, पेड़ के नीचे खड़े 7 मवेशियों की मौत

Korea : पटना तहसील में मौसम ने बरपाया कहर कोरिया जिला की

suspicious death : रायपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, गुढियारी में महिला की मौत पर उठे कई सवाल

suspicious death : गुढियारी में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत रायपुर

Bhopal ईंधन की कीमतों में राहत: सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया पीएम मोदी का आभार, बताया ऐतिहासिक कदम

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद

Chhindwara : शॉर्ट सर्किट से धधकी गेहूं की फसल, दो किसानों की डेढ़ एकड़ खेती जलकर खाक

संवाददाता - दिनेश नागवंशी Chhindwara छिंदवाड़ा जिले के तामिया विकासखंड के अंतर्गत

Chhindwara हादसा: CM डॉ. यादव पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे, बांटा दु:ख

रिपोर्ट- राकेश चंद्रवंशी Chhindwara : मुख्यमंत्री डॉ यादव ने नई दिल्ली से

Bhopal : देश में सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को देश की राजधानी में