,

Kedarnath Yatra 2026 Preparations: श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 की तैयारियों को लेकर प्रशासन की कवायद तेज

Kedarnath Yatra 2026 Preparations: The administration has intensified preparations for the 2026 Kedarnath Dham Yatra.

Kedarnath Yatra 2026 Preparations: रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम की आगामी यात्रा वर्ष 2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालु-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से प्रशासन ने तैयारियों को तेज कर दिया है। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए 07 फरवरी से 08 फरवरी 2026 तक श्री केदारनाथ धाम एवं यात्रा मार्ग पर विभिन्न व्यवस्थाओं और कार्यों का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा।

Kedarnath Yatra 2026 Preparations के तहत 7–8 फरवरी को होगा संयुक्त स्थलीय निरीक्षण

इस संबंध में जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग प्रतीक जैन द्वारा सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान गौरीकुण्ड से केदारनाथ धाम तक संपूर्ण पैदल एवं सड़क मार्ग की व्यवस्थाओं का बारीकी से परीक्षण किया जाएगा, ताकि यात्रा शुरू होने से पहले सभी कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जा सकें।

Kedarnath Yatra 2026 Preparations: यात्रा मार्ग, सुरक्षा, स्वास्थ्य व सुविधाओं पर रहेगा विशेष फोकस

जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने उपजिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल रावत एवं तहसीलदार ऊखीमठ को यात्रा मार्ग पर स्थित दुकानों के निरीक्षण एवं चिन्हीकरण के निर्देश दिए हैं। वहीं निर्माण खंड गुप्तकाशी को पैदल मार्ग की मरम्मत, बेंच, कूड़ादान, डंडी-कंडी काउंटर एवं तप्तकुण्ड से संबंधित कार्यों हेतु आंगणन तैयार कर स्वीकृति के लिए प्रस्तुत करने को कहा गया है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को आपदा-पूर्व तैयारियों, संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड को रुद्रप्रयाग से गौरीकुण्ड तक सड़क मार्ग का निरीक्षण करने को कहा गया है। इसके अलावा विद्युत, जल, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पुलिस सुरक्षा, घोड़े-खच्चर संचालन, आवास, टेंट, भोजन एवं मेडिकल सुविधाओं से जुड़े सभी विभागों को अपने-अपने दायित्वों के अनुसार व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए हैं।

READ ALSO: Hazaribagh : नगर परिषद चुनाव: वार्ड 36 से विजय की ऐतिहासिक जीत, निर्विरोध चुने गए पार्षद

Kedarnath Yatra 2026 Preparations की प्रभावी निगरानी हेतु उपजिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल सिंह रावत को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे निरीक्षण के दौरान पूर्ण जानकारी के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें तथा निरीक्षण के उपरांत तीन दिवस के भीतर विस्तृत कार्ययोजना यात्रा व्यवस्था सेल को उपलब्ध कराएं।

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…