,

पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की अंतरिम जमानत 20 जनवरी तक बढ़ी

उन्नाव बलात्कार मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय ने भाजपा नेता कुलदीप सेंगर की अंतरिम जमानत 20 जनवरी तक बढ़ा दी। भाजपा नेता सेंगर उन्नाव बलात्कार पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत के मामले में 10 साल की जेल की सजा काट रहा है। चिकित्सा आधार पर अंतरिम जमानत बढ़ाने की सेंगर की याचिका पर सुनवाई कर न्यायमूर्ति मनोज कुमार ओहरी ने जमानत विस्तार का आदेश दिया।

अपीलकर्ता की सजा 20 जनवरी, 2025 तक निलंबित रहेगी

20 दिसंबर को सुनवाई में जस्टिस प्रतिभा एम सिंह और जस्टिस अमित शर्मा की पीठ ने सेंगर की जमानत 20 जनवरी तक बढ़ा दी। दिल्ली हाई कोर्ट ने भी उसी आधार पर जमानत बढ़ा दी। न्यायमूर्ति ओहरी ने कहा कि डिवीजन बेंच के 20 दिसंबर के आदेश के मद्देनजर अपीलकर्ता की सजा 20 जनवरी, 2025 तक निलंबित रहेगी, जिस दिन सेंगर आत्मसमर्पण करेगा। आदेश को संबंधित जेल अधीक्षक को सूचित किया जाएगा। मेडिकल कारणों के आधार पर कुलदीप सेंगर को सेवा विस्तार दिया है। मामले की सुनवाई करते हुए खंडपीठ ने कहा अपीलकर्ता (सेंगर) की समग्र चिकित्सा स्थिति को ध्यान में रखते हुए, अदालत की राय है कि जिस अवधि के लिए निलंबन की मांग की जा रही है वह लंबी है। हालांकि अपीलकर्ता को ठीक होने में सक्षम बनाने के लिए उनकी आंख की सर्जरी, अंडकोश में दर्द और शौच के दौरान होने वाले रक्तस्राव की समस्याओं को देखते हुए अंतरिम जमानत को एक महीने की अवधि के लिए बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 29 नवंबर 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Varanasi News : जो कल तक चोर थे आज दरोगा बनने का कर रहे ढोंग: सीएम योगी

Varanasi News : वाराणसी में एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…

Canada में हिजाब, पगड़ी और क्रॉस पहनने पर रोक बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने क्यूबेक के बिल 21 को दी मंजूरी

Canada: कनाडा के क्यूबेक प्रांत में सरकारी कर्मचारियों के धार्मिक प्रतीक पहनने…

CG: सांसद लक्ष्मी वर्मा सड़क हादसे में घायल; जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.

CG: 1. सड़क हादसे में सांसद लक्ष्मी वर्मा का हाथ फ्रैक्चर, गनमैन…

MP: मोबाइल स्कैम से लेकर शीतलहर तक; जानिए प्रदेश के ताजा अपडेट

MP: 1. पुराने मोबाइल खरीदने के बहाने साइबर ठगी, निजी फोटो और…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 28 नवंबर 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Tribal Protest : आदिवासी समाज का ऐलान, सरकार की परीक्षा, जल-जंगल-जमीन पर फिर सिय़ासी संग्राम

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Tribal Protest : रायपुर, छत्तीसगढ़ में आदिवासी आंदोलन के…

PDA Manifesto : अखिलेश का दांव, कितना बदलेगा चुनाव, प्रणपत्र को BJP ने बताया ढकोसला पत्र

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव PDA Manifesto : लखनऊ, उत्तर प्रदेश की चुनावी बिसात...…

Jharkhand News : जमशेदपुर पहुंचे सीएम सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की माताजी को दी श्रद्धांजलि

Jharkhand News : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित झारखंड…