,

Integrated Healthcare System को मजबूत बनाएगा पारंपरिक और आधुनिक चिकित्सा विज्ञान का समन्वय- डॉ. ए.के. द्विवेदी

Integrated Healthcare System

Integrated Healthcare System: “नॉर्थ-ईस्टर्न इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद एंड होम्योपैथी संस्थान (एनईआईएएच)” में “थ्री डी ह्यूमन बॉडी एजुकेशन सिस्टम (वर्चुअल डिसेक्शन टेबल)” और “सेंट्रल रिसर्च लैबोरेटरी” की स्थापना का प्रस्ताव अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस पर जल्द से जल्द अमल किया जाना चाहिए। पारंपरिक चिकित्सा विज्ञान और आधुनिक डायग्नोस्टिक विज्ञान का समन्वय इंटीग्रेटिव हेल्थकेयर प्रणाली को मजबूत करेगा और आयुष चिकित्सा पद्धतियों की वैश्विक स्वीकार्यता को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगा।

Integrated Healthcare System: विद्यार्थियों को दी जाएगी पारंपरिक और आधुनिक चिकित्सा दोनों की ट्रेनिंग

देश के प्रख्यात होम्योपैथी चिकित्साविद् डॉ. ए.के. द्विवेदी ने शिलाँग में एनईआईएएच द्वारा आयोजित वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक में कहा कि विद्यार्थियों को आयुर्वेद और होम्योपैथी के पारंपरिक सिद्धांतों जैसे वात, पित्त, कफ तथा होम्योपैथी के मियाजम- सोरा, सिफिलिस और सायकोसिस- के साथ-साथ आधुनिक चिकित्सा में उपयोग होने वाली सभी जांच पद्धतियों की जानकारी दी जानी चाहिए। साथ ही, आधुनिक डायग्नोसिस की ट्रेनिंग भी दी जानी चाहिए ताकि वे रोग की गंभीरता को समझते हुए प्रभावी रोग प्रबंधन कर सकें।

Integrated Healthcare System: आधुनिक जाँच और उपचार उपकरण जरूरी

डॉ. द्विवेदी ने जोर देकर कहा कि एनईआईएएच में एमआरआई समेत सभी आधुनिक चिकित्सा जांच और उपचार उपकरण उपलब्ध होने चाहिए। उन्होंने कहा कि यह संस्थान चिकित्सा शिक्षा का विशिष्ट केंद्र बनने के लिए अत्याधुनिक शैक्षणिक और चिकित्सीय सुविधाएँ मुहैया कराए।

Integrated Healthcare System: बैठक में प्रमुख चिकित्साविद् और सदस्यों ने की भागीदारी

बैठक में संस्थान के निदेशक डॉ. विजय कुमार, डॉ. बालकृष्ण पवार, डॉ. बिष्णु चौधरी, डॉ. बी.पी. चायने, डॉ. निरुपम भट्टाचार्य और डॉ. तपन नाथ ऑफलाइन उपस्थित रहे, जबकि कुछ विशिष्ट सदस्य ऑनलाइन जुड़े। अत्यंत प्रभावी सहभागिता के लिए डॉ. द्विवेदी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

Read also: Morena : बेमौसम बारिश का कहर: महटौली तालाब ओवरफ्लो होने से एक दर्जन गांवों की फसलें जलमग्न

Madhupur News: छत की ढलाई के दौरान 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आया मजदूर

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर थाना क्षेत्र के भेड़वा नावाडीह स्थित…

Chandrapur News: सैनिक स्कूल के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

BY: Yoganand Shrivastva Chandrapur News महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्लारपुर मार्ग स्थित…

Budaun Fake Currency Racket: नकली नोट बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Budaun Fake Currency Racket उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस ने…

Godda Brown Sugar Arrest: ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Godda Brown Sugar Arrest झारखंड के गोड्डा में मादक पदार्थों के अवैध…

Lucknow: योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक

Report by: Vandana Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश में राजस्व प्रशासन…

Imran Khan की रिहाई के लिए इस्लामाबाद की ओर बढ़ा पीटीआई का मार्च, शहबाज सरकार सख्त

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर…

LUCKNOW: ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

Report by: Vandana Rawat LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश'…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…