Nawada Bihar: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिल्पी सोनी राज का निधन, फॉरेंसिक जांच शुरू

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Nawada Bihar

Report by: Rishabh Kumar, Edit by: Priyanshi Soni

Nawada Bihar: बिहार के नवादा जिले में न्यायिक व्यवस्था को गहरा सदमा पहुंचाने वाली घटना सामने आई है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिल्पी सोनी राज का बीती रात अचानक निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से न्यायिक समुदाय, अधिवक्ता और प्रशासन में शोक की लहर दौड़ गई है।

Nawada Bihar: अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुई मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात सरकारी आवास पर अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नवादा के निजी धर्मशिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने के हरसंभव प्रयास किए, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Nawada Bihar: मौत संदिग्ध, फॉरेंसिक जांच शुरू

मौत का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है, जिसके चलते इसे संदिग्ध माना जा रहा है। जिला प्रशासन ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच शुरू कर दी है। उनका पोस्टमार्टम पटना में विशेषज्ञों की निगरानी में कराया जाएगा, ताकि वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। उनके सरकारी आवास को भी जांच के लिए सुरक्षित कर दिया गया है।

Nawada Bihar: प्रशासन और न्यायिक अधिकारियों में शोक

घटना की सूचना मिलते ही नवादा के जिलाधिकारी रवि प्रकाश, पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान सहित वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे। न्यायालय के अन्य पदाधिकारी, बड़ी संख्या में अधिवक्ता और कर्मचारी भी मौके पर एकत्र हुए। सभी स्तब्ध और मर्माहत दिखाई दिए।

Nawada Bihar: न्यायिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति

Nawada Bihar

शिल्पी सोनी राज ने मात्र छह महीने पहले नवादा में पदभार संभाला था। उनकी अचानक मौत को न्यायिक व्यवस्था के लिए बड़ी क्षति बताया जा रहा है। वे इससे पहले पटना हाई कोर्ट से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुकी थीं।

Nawada Bihar: परिवार और न्यायपालिका में शोक की लहर

उनके परिवार में तीन बहनें और दो भाई हैं, जिनमें से कुछ पटना से नवादा पहुंच चुके हैं। पूरे बिहार में न्यायिक महकमे में शोक और संवेदना का माहौल है। अधिवक्ता संघ और न्यायिक अधिकारी शोक सभा आयोजित करने की तैयारी में हैं। प्रशासन ने मामले की गहन जांच का आश्वासन दिया है और रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई स्पष्ट होगी।

Read also: Supreme Court ने लगाई प्रशांत किशोर को फटकार, कहा- चुनाव हारने के बाद कोर्ट का सहारा न लें

- Advertisement -
Ad imageAd image

धान बेचने से पहले कराएं Agritech Registration, वरना समर्थन मूल्य पर नहीं होगी खरीदी

Agritech Registration: धान बेचने से पहले कराएं Agritech Registration, वरना समर्थन मूल्य