Reporter: Himanshu Patel, Edit By: Mohit Jain
112 Driver Protest Raipur: रायपुर में 112 वाहन चालक, जो ABP कम्पनी से जुड़े हैं, नौकरी से निकाले जाने की आशंका के कारण गृह मंत्री विजय शर्मा के निवास के बाहर पहुंचे।
112 Driver Protest Raipur: नियमों में बदलाव को लेकर आक्रोश
वाहन चालकों का कहना है कि नए नियमों के तहत अब केवल 10वीं पास वाहन चालक ही नौकरी में रह सकेंगे।
हालांकि, 5वीं से 8वीं पास तक के लगभग 250 वाहन चालक पूरे प्रदेश में अभी भी नौकरी में हैं, जिनकी स्थिति इस बदलाव के बाद असुरक्षित हो गई है।

परिवार सहित बैठने की चेतावनी
गृह मंत्री से मिलने आए कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे परिवार सहित मंत्री निवास के सामने बैठेंगे।
यह खबर भी पढ़ें: Magarlod, CG: मगरलोड़ में स्कूल पर ताला, सड़क पर बैठकर पढ़ने को मजबूर बच्चे
112 Driver Protest Raipur: क्या है मांग ?
वाहन चालक चाहते हैं कि या तो नियम में छूट दी जाए या उनके नौकरी पर बने रहने की गारंटी दी जाए।





