Nalanda News: हिलसा नगर परिषद में भ्रष्टाचार पर बवाल, पार्षदों ने मुख्य गेट पर जड़ा ताला

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report by: Subham, Edit by: Priyanshi Soni

Nalanda News: हिलसा नगर परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ गुरुवार को हालात उस वक्त विस्फोटक हो गए, जब आक्रोशित पार्षदों ने नगर परिषद कार्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर जमकर धरना-प्रदर्शन किया। पार्षदों ने कार्य बहिष्कार करते हुए प्रशासन के खिलाफ खुला मोर्चा खोल दिया और भ्रष्टाचार को लेकर जोरदार नारेबाजी की। धरना दे रहे पार्षदों ने कार्यपालक पदाधिकारी और मुख्य पार्षद पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जनता ने उन्हें विकास कार्यों को गति देने के लिए चुना है, लेकिन नगर परिषद में मनमानी, गोपनीयता और भ्रष्टाचार हावी है।

Nalanda News: विकास योजनाओं पर गंभीर आरोप

Nalanda News

पार्षदों का आरोप है कि विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी जानबूझकर छिपाई जा रही है, जिससे विकास कार्य कागजों में ही सिमट कर रह गए हैं और धरातल पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा। उन्होंने यह भी कहा कि योजनाओं को जानबूझकर रोका जा रहा है ताकि भ्रष्टाचार को खुला संरक्षण मिल सके। पार्षदों का कहना है कि नगर परिषद में पारदर्शिता पूरी तरह खत्म हो चुकी है और जनप्रतिनिधियों को अंधेरे में रखकर फैसले लिए जा रहे हैं।

Nalanda News: मुख्य गेट पर धरना, जोरदार नारेबाजी

आक्रोशित पार्षद हाथों में “भ्रष्टाचार मुक्त नगर परिषद चाहिए”, “भ्रष्ट कार्यपालक पदाधिकारी वापस जाओ” जैसी तख्तियां लेकर नगर परिषद कार्यालय के मुख्य गेट पर धरने पर बैठे रहे और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते रहे। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Read also: Bhagalpur : गैस सिलेंडर में लगी आग, छात्र की बहादुरी से टला बड़ा हादसा

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी