,

Bhagalpur : गैस सिलेंडर में लगी आग, छात्र की बहादुरी से टला बड़ा हादसा

Bhagalpur

Report by: Sanjeev Sharma, Edit by: Priyanshi Soni

Bhagalpur: बिहार के भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अजमेरीपुर बैरिया गांव में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और अमित मंडल का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग की चपेट में पड़कर पड़ोसी कांतलाल मंडल का घर भी जल गया।

पीड़िता संजू देवी के अनुसार, नया गैस सिलेंडर आज ही भरवाया गया था और खाना बनाते समय अचानक गैस लीकेज हो गया, जिससे आग भड़क उठी। समय रहते घर के सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। हालांकि आग में कांतलाल मंडल के घर में रखे करीब पांच लाख रुपये नकद समेत सारा सामान जलकर राख हो गया।

Bhagalpur: छात्र की बहादुरी से टला बड़ा विस्फोट

Bhagalpur

आग के दौरान गांव के छात्र चंद्रमोहन कुमार उर्फ सनोज ने अपनी जान की परवाह किए बिना जलते घर में घुसकर आग लगे सिलेंडर को बाहर निकाल दिया, जिससे बड़ा विस्फोट होने से टल गया। इस साहसिक प्रयास में वह झुलस गए और फिलहाल उनका इलाज निजी क्लीनिक में चल रहा है। गांव में उनकी बहादुरी की जमकर सराहना हो रही है।

Bhagalpur: दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read also: Swadesh Agenda: लोकसभा में ‘खतरा’, राज्यसभा में ‘प्रहार’ – PM मोदी बनाम विपक्ष!

शादी के 5 महीने बाद अलग हुए Badshah और ईशा रिखी, पोस्ट शेयर कर किया ऐलान

Badshah: रैपर और सिंगर बादशाह की निजी जिंदगी को लेकर लंबे समय

SCO Summit में पीएम मोदी की जिनपिंग से मुलाकात, वीडियो आया सामने

SCO Summit: किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन यानी SCO