Ambikapur Temple Theft: कलेक्ट्रोरेट परिसर के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर ले गए कैश – सीसीटीवी में कैद हुए नकाबपोश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Ambikapur Temple Theft

Report By: Dinesh Gupta, Edit By: Mohit Jain

Ambikapur Temple Theft: अम्बिकापुर में सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाली घटना सामने आई है। कलेक्ट्रोरेट और एसपी ऑफिस के भीतर स्थित हनुमान मंदिर में शातिर चोरों ने दान पेटी तोड़कर नकदी पर हाथ साफ कर दिया। हैरानी की बात यह है कि यह वारदात पुलिस मुख्यालय के ठीक बगल में हुई, फिर भी बदमाश बेखौफ होकर चोरी को अंजाम देने में सफल रहे।

Ambikapur Temple Theft: सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

बताया जा रहा है कि नकाबपोश चोर देर रात मंदिर परिसर में घुसे और दान पेटी को तोड़कर उसमें रखी रकम चुरा ली। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में बदमाशों को बड़ी सफाई से वारदात करते देखा जा सकता है।

Ambikapur Temple Theft

कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला
यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

Ambikapur Temple Theft: पुलिस की सुरक्षा पर उठे सवाल

कलेक्ट्रोरेट और एसपी ऑफिस जैसे संवेदनशील इलाके में मंदिर में चोरी होना पुलिस सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर इतनी सुरक्षित जगह पर भी मंदिर सुरक्षित नहीं है, तो आम इलाकों की स्थिति क्या होगी।

Ambikapur Temple Theft

यह खबर भी पढ़ें: Kawardha News: जंगल से भटककर गांव पहुंचा तीन भालुओं का दल, ग्रामीणों में दहशत

जांच जारी
पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।