MCB, CG: डीएमएफ मद की सीसी सड़क निर्माण में भारी अनियमितता, गुणवत्ता पर उठे सवाल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
MCB, CG

Report By: Avinash Chandra, Edit By: Mohit Jain

MCB, CG: एमसीबी जिले के जनपद पंचायत खड़गवां अंतर्गत ग्राम पंचायत कदरेवा के माझा पारा में डीएमएफ मद से बनाई जा रही सीसी सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क का निर्माण बेहद घटिया तरीके से किया जा रहा है, जिससे यह आने वाले कुछ महीनों में ही उखड़ सकती है।

MCB, CG

वाइब्रेटर मशीन का उपयोग नहीं

निर्माण कार्य में वाइब्रेटर मशीन का इस्तेमाल न किए जाने से सड़क की मजबूती पर संदेह पैदा हो गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, बिना वाइब्रेशन के सीसी सड़क टिकाऊ नहीं होती, लेकिन ठेकेदार और संबंधित अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

MCB, CG

सूचना पटल और दस्तावेज गायब
निर्माण स्थल पर न तो सूचना पटल लगाया गया है और न ही एस्टीमेट की कॉपी व निरीक्षक पंजीयन उपलब्ध है। नियमों के अनुसार, यह दस्तावेज सार्वजनिक स्थान पर प्रदर्शित किए जाने चाहिए, लेकिन यहां ऐसा नहीं किया गया है।

MCB, CG

लाखों का काम, लापरवाही भारी

स्थानीय लोगों का कहना है कि लाखों रुपये की लागत से बन रही यह सड़क अधिकारियों और ठेकेदार की लापरवाही की भेंट चढ़ रही है। शिकायत के बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।