,

Nainital: भीमताल में फिर खूनी हुआ गुलदार, 60 वर्षीय महिला को बनाया निवाला, इलाके में दहशत

Nainital

Report by: Bhuvam singh, Edit by: Priyanshi Soni

Nainital: नैनीताल के भीमताल ब्लॉक में एक बार फिर गुलदार( तेंदुआ) का खूनी हमला सामने आया है। जूना स्टेट निवासी 60 वर्षीय गंगा देवी को गुलदार ने अपना शिकार बना लिया। बताया जा रहा है कि गंगा देवी मंगलवार शाम अपने घर के पास पशुओं के लिए चारा लेने गई थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने देर रात तक तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।

Nainital: गांव से एक किलोमीटर दूर मिला शव

बुधवार सुबह स्थानीय लोगों और परिजनों ने दोबारा तलाश शुरू की तो गांव से करीब एक किलोमीटर दूर गंगा देवी का क्षत-विक्षत शव मिला। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए गुलदार को जल्द पकड़ने की मांग की है।

Nainital: भीमताल में बढ़ते जा रहे जंगली जानवरों के हमले

Nainital

स्थानीय लोगों का कहना है कि गुलदार और बाघ के हमले लगातार बढ़ रहे हैं। इससे पहले धारी ब्लॉक में तीन महिलाओं को गुलदार ने अपना निवाला बनाया था, जबकि अब भीमताल ब्लॉक में भी ऐसी ही घटना सामने आई है। पिछले साल भी भीमताल क्षेत्र में बाघ और गुलदार के हमलों में कुल 5 लोगों की मौत हो चुकी है।

Nainital: वन विभाग की कार्रवाई का दावा

घटना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है। विभाग का कहना है कि गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने समेत अन्य कदम उठाए जा रहे हैं। हालांकि ग्रामीणों में डर और गुस्सा दोनों बना हुआ है।

Read also:
Kalsi News: कुवाणु–मीनस मार्ग पर 100 मीटर खाई में गिरी बस, 3 की मौत, 12 गंभीर

Lucknow: योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक

Report by: Vandana Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश में राजस्व प्रशासन…

Imran Khan की रिहाई के लिए इस्लामाबाद की ओर बढ़ा पीटीआई का मार्च, शहबाज सरकार सख्त

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर…

LUCKNOW: ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

Report by: Vandana Rawat LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश'…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…