Chhindwara जुन्नारदेव ‘जहरीली मिठाई’ कांड: ससुर, देवर और ननद ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Chhindwara

Report: Rakesh Chandwanshi

Chhindwara जुन्नारदेव। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत जुन्नारदेव में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पारिवारिक रंजिश और बदनामी के चलते रची गई इस खौफनाक साजिश में आर्सेनिक युक्त मिठाई खिलाकर तीन लोगों की जान ले ली गई थी। पुलिस ने इस मामले में मृतका के ससुराल पक्ष के तीन मुख्य आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

घोड़ों की दवा से तैयार किया ‘मीठा जहर’

Chhindwara पुलिस की तकनीकी जांच और खाद्य विभाग की रिपोर्ट में बेहद चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। लैब टेस्टिंग में पता चला कि मिठाई में 2.56% आर्सेनिक मौजूद था, जो किसी भी इंसान को मारने के लिए पर्याप्त मात्रा से कहीं अधिक है। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने ‘सोमल’ (आर्सेनिक युक्त दवा), जो आमतौर पर घोड़ों के उपचार में इस्तेमाल होती है, उसे मिठाई में मिलाकर PHE कार्यालय के गेट पर रख दिया था।

पारिवारिक विवाद बना सामूहिक हत्याकांड की वजह

Chhindwara पुलिस के अनुसार, मृतका खुशबू कथुरिया का अपने ससुराल पक्ष से लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी कलह और सामाजिक बदनामी के डर से छुटकारा पाने के लिए खुशबू के ससुर झाड़ू कसार, देवर शुभम कसार और ननद शिवानी कसार ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। इस साजिश की चपेट में न केवल खुशबू आई, बल्कि मिठाई खाने वाले चौकीदार दशरू यदुवंशी और सुंदरलाल कथुरिया की भी मौत हो गई, जबकि दो अन्य सदस्य गंभीर रूप से बीमार हुए थे।

साक्ष्य जप्त, आरोपियों पर संगीन धाराओं में केस दर्ज

Chhindwara थाना प्रभारी राकेश बघेल और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 1 फरवरी 2026 को तीनों आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन जप्त कर लिए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 109(1) और 61(2) BNS के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Read this: Fatehpur : डिप्टी सीएम की ‘धमक’ से जागा स्वास्थ्य विभाग, पीएचसी बहुआ में रातों-रात बदली जा रही सूरत

- Advertisement -
Ad imageAd image

Korea : आकाशीय बिजली का कहर, पेड़ के नीचे खड़े 7 मवेशियों की मौत

Korea : पटना तहसील में मौसम ने बरपाया कहर कोरिया जिला की

suspicious death : रायपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, गुढियारी में महिला की मौत पर उठे कई सवाल

suspicious death : गुढियारी में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत रायपुर

Bhopal ईंधन की कीमतों में राहत: सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया पीएम मोदी का आभार, बताया ऐतिहासिक कदम

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद

Chhindwara : शॉर्ट सर्किट से धधकी गेहूं की फसल, दो किसानों की डेढ़ एकड़ खेती जलकर खाक

संवाददाता - दिनेश नागवंशी Chhindwara छिंदवाड़ा जिले के तामिया विकासखंड के अंतर्गत

Chhindwara हादसा: CM डॉ. यादव पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे, बांटा दु:ख

रिपोर्ट- राकेश चंद्रवंशी Chhindwara : मुख्यमंत्री डॉ यादव ने नई दिल्ली से

Bhopal : देश में सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को देश की राजधानी में

Knife Attack : कोरबा में नर्स पर चाकू से हमला, 24 घंटे में तीसरी वारदात से दहशत

Knife Attack : कोरबा जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता नजर

Ram Navami Greeting: रामनवमी पर विधायक पुरंदर मिश्रा का बयान, कांग्रेस पर साधा निशाना

Ram Navami Greeting: रायपुर में रामनवमी के अवसर पर बीजेपी विधायक पुरंदर

Fire Accident: धमतरी के सॉल्वेंट प्लांट में भीषण आग, तीन मजदूर घायल

Fire Accident: धमतरी जिले के कुरूद क्षेत्र अंतर्गत बागौद स्थित एक सॉल्वेंट

Illegal Mining: सक्ती में डोलोमाइट का अवैध परिवहन जारी, शासन को हो रहा भारी नुकसान

Illegal Mining: सक्ती जिले के खम्हरिया और छितापडरिया क्षेत्र में डोलोमाइट पत्थर