Deoria : मोमोज का ऐसा चस्का कि लुटा दिए घर के गहने, शातिर दुकानदारों ने मासूम को बनाया मोहरा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Deoria

रिपोर्ट : अरविन्द द्विवेदी

लालच का जाल: मोमोज के बदले मांगे जेवर

Deoria  मामला भगवानपुर तिवारी गांव का है। पीड़ित विमलेश मिश्र, जो वाराणसी में पुजारी हैं, का कक्षा 7 में पढ़ने वाला बेटा अक्सर डुमरी चौराहे पर मोमोज खाने जाता था। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, वहां दुकान लगाने वाले तीन युवकों ने बच्चे की मोमोज खाने की कमजोरी को ताड़ लिया। आरोप है कि इन युवकों ने बच्चे को बहला-फुसलाकर और लालच देकर घर से गहने लाने को कहा। मासूम बच्चा उनकी बातों में आकर एक-एक कर घर और अपनी बुआ के कीमती जेवरात दुकानदारों को सौंपता रहा।

आलमारी खुली तो उड़े होश, 85 लाख का चूना

Deoria  ठगी का यह खेल तब उजागर हुआ जब बच्चे की बुआ ने अपने जेवरों की मांग की। जब परिजनों ने आलमारी खोलकर देखी, तो वहां से कीमती गहने नदारद थे। शुरुआत में तो किसी को कुछ समझ नहीं आया, लेकिन जब बच्चे से कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसने सारी सच्चाई उगल दी। बच्चे ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से डुमरी चौराहे के मोमोज दुकानदारों को गहने लाकर दे रहा था। अनुमान है कि इन गहनों की कुल कीमत लगभग 85 लाख रुपये है।

पुलिस की कार्रवाई और हिरासत में आरोपी

Deoria  घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पीड़ित पिता ने रामपुर कारखाना थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब उन गहनों की बरामदगी के प्रयास में जुटी है जो मासूम की नादानी और ठगों की शातिर चाल की भेंट चढ़ गए।

Read this: Rewa: शराब के नशे में युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा, मुख्य मार्ग पर घंटों मची अफरा-तफरी

- Advertisement -
Ad imageAd image

liquor shop : रागढ़ में शराब दुकान में कर्मचारी की दादागिरी, ग्राहक से मारपीट का आरोप

liquor shop : खैरागढ़ में शराब दुकानों का माहौल चिंताजनक खैरागढ़ जिले

Korea : आकाशीय बिजली का कहर, पेड़ के नीचे खड़े 7 मवेशियों की मौत

Korea : पटना तहसील में मौसम ने बरपाया कहर कोरिया जिला की

suspicious death : रायपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, गुढियारी में महिला की मौत पर उठे कई सवाल

suspicious death : गुढियारी में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत रायपुर

Bhopal ईंधन की कीमतों में राहत: सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया पीएम मोदी का आभार, बताया ऐतिहासिक कदम

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद

Chhindwara : शॉर्ट सर्किट से धधकी गेहूं की फसल, दो किसानों की डेढ़ एकड़ खेती जलकर खाक

संवाददाता - दिनेश नागवंशी Chhindwara छिंदवाड़ा जिले के तामिया विकासखंड के अंतर्गत

Chhindwara हादसा: CM डॉ. यादव पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे, बांटा दु:ख

रिपोर्ट- राकेश चंद्रवंशी Chhindwara : मुख्यमंत्री डॉ यादव ने नई दिल्ली से

Bhopal : देश में सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को देश की राजधानी में

Knife Attack : कोरबा में नर्स पर चाकू से हमला, 24 घंटे में तीसरी वारदात से दहशत

Knife Attack : कोरबा जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता नजर

Ram Navami Greeting: रामनवमी पर विधायक पुरंदर मिश्रा का बयान, कांग्रेस पर साधा निशाना

Ram Navami Greeting: रायपुर में रामनवमी के अवसर पर बीजेपी विधायक पुरंदर

Fire Accident: धमतरी के सॉल्वेंट प्लांट में भीषण आग, तीन मजदूर घायल

Fire Accident: धमतरी जिले के कुरूद क्षेत्र अंतर्गत बागौद स्थित एक सॉल्वेंट

Illegal Mining: सक्ती में डोलोमाइट का अवैध परिवहन जारी, शासन को हो रहा भारी नुकसान

Illegal Mining: सक्ती जिले के खम्हरिया और छितापडरिया क्षेत्र में डोलोमाइट पत्थर