Rewa: शराब के नशे में युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा, मुख्य मार्ग पर घंटों मची अफरा-तफरी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Rewa

Report: Vijay tiwari

Rewa रीवा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रविवार को उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब नशे में धुत एक युवती ने बीच सड़क पर जमकर उत्पाद मचाया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिसमें युवती की हरकतों के कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

ढेकहा मोहल्ले में लगा लंबा जाम

Rewa घटना रीवा-सतna मुख्य मार्ग स्थित ढेकहा मोहल्ले की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवती शराब के अत्यधिक नशे में थी और सड़क के बीचों-बीच खड़े होकर आने-जाने वाले वाहनों को रोक रही थी। इस हंगामे के कारण व्यस्त सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

राहगीरों के साथ अभद्रता और गाली-गलौज

Rewa हंगामे के दौरान युवती ने न केवल रास्ता रोका, बल्कि वहां से गुजर रहे आम लोगों के साथ अभद्र भाषा और गाली-गलौज का प्रयोग भी किया। युवती के उग्र व्यवहार को देख लोग उसे समझाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद युवती को सड़क से हटाकर स्थिति को सामान्य किया।

पुलिस ने समझाइश देकर घर भेजा

Rewa पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवती बिछिया थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पुलिस ने युवती की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसे हिरासत में लेकर उचित समझाइश दी और बाद में सुरक्षित उसके परिजनों के पास घर भिजवा दिया। हालांकि, बीच सड़क हुए इस “तांडव” ने शहर की कानून व्यवस्था और सार्वजनिक स्थलों पर नशाखोरी के बढ़ते चलन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Read this: Sex Racket Exposed: केलो विहार कॉलोनी में देह व्यापार का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
Ad imageAd image

Korea : आकाशीय बिजली का कहर, पेड़ के नीचे खड़े 7 मवेशियों की मौत

Korea : पटना तहसील में मौसम ने बरपाया कहर कोरिया जिला की

suspicious death : रायपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, गुढियारी में महिला की मौत पर उठे कई सवाल

suspicious death : गुढियारी में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत रायपुर

Bhopal ईंधन की कीमतों में राहत: सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया पीएम मोदी का आभार, बताया ऐतिहासिक कदम

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद

Chhindwara : शॉर्ट सर्किट से धधकी गेहूं की फसल, दो किसानों की डेढ़ एकड़ खेती जलकर खाक

संवाददाता - दिनेश नागवंशी Chhindwara छिंदवाड़ा जिले के तामिया विकासखंड के अंतर्गत

Chhindwara हादसा: CM डॉ. यादव पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे, बांटा दु:ख

रिपोर्ट- राकेश चंद्रवंशी Chhindwara : मुख्यमंत्री डॉ यादव ने नई दिल्ली से

Bhopal : देश में सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को देश की राजधानी में

Knife Attack : कोरबा में नर्स पर चाकू से हमला, 24 घंटे में तीसरी वारदात से दहशत

Knife Attack : कोरबा जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता नजर

Ram Navami Greeting: रामनवमी पर विधायक पुरंदर मिश्रा का बयान, कांग्रेस पर साधा निशाना

Ram Navami Greeting: रायपुर में रामनवमी के अवसर पर बीजेपी विधायक पुरंदर

Fire Accident: धमतरी के सॉल्वेंट प्लांट में भीषण आग, तीन मजदूर घायल

Fire Accident: धमतरी जिले के कुरूद क्षेत्र अंतर्गत बागौद स्थित एक सॉल्वेंट

Illegal Mining: सक्ती में डोलोमाइट का अवैध परिवहन जारी, शासन को हो रहा भारी नुकसान

Illegal Mining: सक्ती जिले के खम्हरिया और छितापडरिया क्षेत्र में डोलोमाइट पत्थर