Report By: Rishabh Kumar, Edit By: Mohit Jain
Bihar Board 12th Exam 2026,नवादा: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की बोर्ड परीक्षाएं आज यानी 2 फरवरी, 2026 से शुरू हो गई हैं। इस साल राज्यभर में 13 लाख से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के लिए कुल 1,762 परीक्षा केंद्र बनाए गए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की बोर्ड परीक्षाएं आज यानी 2 फरवरी, 2026 से शुरू हो गई हैं।
इस साल राज्यभर में 13 लाख से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के लिए कुल 1,762 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कड़ी निगरानी और सख्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

Bihar Board 12th Exam 2026: दो शिफ्ट में होगी परीक्षा
- पहली शिफ्ट – सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक
- दूसरी शिफ्ट – दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक
छात्रों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले सेंटर पर पहुंचना अनिवार्य होगा। देरी से आने पर प्रवेश नहीं मिलेगा।
Bihar Board 12th Exam 2026: परीक्षा केंद्रों पर सख्त सुरक्षा और नियम
मुख्य निर्देश और प्रतिबंध:
- हथियार और प्रतिबंधित सामग्री – परीक्षा केंद्रों के आसपास हथियार, लाठी, गड़ासा, चाकू, विस्फोटक या किसी भी प्रकार का अग्नेयशास्त्र लेकर आना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
- अनावश्यक आवागमन और समूह – 500 गज की परिधि में अनावश्यक आवागमन, परीक्षा से जुड़ी सामग्री का वितरण या प्रचार, पाँच या अधिक व्यक्तियों का एकत्र होना व ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग वर्जित रहेगा।
- फ्रिस्किंग और तलाशी – मुख्य गेट पर सघन फ्रिस्किंग होगी। परीक्षा कक्ष के भीतर भी तलाशी ली जाएगी। लड़कियों की तलाशी महिला शिक्षिका और महिला पुलिस कर्मी करेंगी।
- अनुमति केवल प्रवेश पत्र और कलम तक – परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र और कलम के अलावा मोबाइल फोन, घड़ी, किताब, नोटबुक या चिट ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
- निषेधाज्ञा अवधि – परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटोस्टेट और साइबर कैफे जैसी दुकानें बंद रहेंगी।
- सुविधाएं सुनिश्चित – सभी केंद्रों पर पेयजल, बिजली, जेनरेटर, सीसीटीवी कैमरा और चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
- वीक्षक पर भी कार्रवाई – नकल सामग्री मिलने पर सिर्फ़ परीक्षार्थी ही नहीं, बल्कि वीक्षक पर भी कार्रवाई की जाएगी।

नवादा में इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के लिए कड़ा सुरक्षा प्रबंध, निषेधाज्ञा लागू
नवादा जिला प्रशासन ने इंटरमीडिएट वार्षिक (सैद्धान्तिक) परीक्षा 2026 को कदाचारमुक्त, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने के लिए पूरी तरह अलर्ट मोड में कदम उठाए हैं। नवादा सदर अनुमंडल के 28 और रजौली अनुमंडल के 8 परीक्षा केंद्रों के चारों ओर 500 गज की परिधि में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है, जो 2 फरवरी से 13 फरवरी तक प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 5:30 बजे तक प्रभावी रहेगी। नवादा सदर अनुमंडल पदाधिकारी अमित अनुराग और रजौली अनुमंडल पदाधिकारी स्वतंत्र कुमार सुमन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत इस आदेश को जारी किया है।

Bihar Board 12th Exam 2026: सुरक्षा और प्रशासनिक इंतजाम
- छात्रों की दो स्तरों पर फ्रिस्किंग होगी – पहले गेट पर और फिर अंदर।
- हर 25 छात्रों पर एक इनविजिलेटर तैनात रहेगा।
- कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीन स्तरों पर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।
- सभी केंद्रों पर CCTV कैमरों से निगरानी होगी।
- पहली शिफ्ट के लिए गेट सुबह 9:00 बजे तक खुले रहेंगे, जबकि दूसरी शिफ्ट के लिए 1:30 बजे तक ही प्रवेश मिलेगा।
- महिला परीक्षार्थियों के लिए अलग सुरक्षा व्यवस्था और महिला सुरक्षाकर्मी तैनात की गई हैं।
- हर जिले में चार मॉडल परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Bhagalpur: माघी पूर्णिमा पर उत्तरवाहिनी गंगा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
बोर्ड की सख्ती, नकल पर जीरो टॉलरेंस
बिहार बोर्ड ने साफ कर दिया है कि किसी भी तरह की नकल या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर तुरंत कार्रवाई होगी।
छात्रों को सलाह दी गई है कि समय पर सेंटर पहुंचे, सभी नियमों का पालन करें और परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से दें।
यह खबर भी पढ़ें:





