,

Union Budget 2026: मध्यप्रदेश को मिली बड़ी सौगात, गर्ल्स हॉस्टल से लेकर शहर विकास तक बड़े ऐलान

Union Budget 2026

EDIT BY: PRIYANSHI SONI

Union Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज अपना 9वां केंद्रीय बजट पेश किया। इस बजट में रेलवे परियोजनाओं, आयुर्वेदिक एम्स, टैक्स सुधारों समेत कई अहम घोषणाएं की गईं। इसके साथ ही मध्यप्रदेश के लिए भी कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं, जिनमें गर्ल्स हॉस्टल निर्माण से लेकर टियर-2 और टियर-3 शहरों के विकास तक शामिल हैं।

Union Budget 2026: आदिवासी इलाकों में छात्राओं के लिए खुलेंगे गर्ल्स हॉस्टल

बजट में मध्यप्रदेश की छात्राओं के लिए बड़ी राहत दी गई है। राज्य के 55 जिलों में नए गर्ल्स हॉस्टल खोले जाएंगे। खासकर आलीराजपुर, धार, झाबुआ, बैतूल, बालाघाट, मंडला और डिंडौरी जैसे आदिवासी क्षेत्रों की छात्राओं को इससे लाभ मिलेगा। सुरक्षित आवास की कमी के कारण कई छात्राएं पढ़ाई छोड़ने को मजबूर थीं, लेकिन अब इस पहल से उनकी उच्च शिक्षा तक पहुंच आसान होगी।

Union Budget 2026: टियर-2 और टियर-3 शहरों के विकास को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

वित्त मंत्री ने घोषणा की कि 5 लाख से अधिक आबादी वाले टियर-2 और टियर-3 शहरों के विकास के लिए 11.2 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जिसे 2026-27 में बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ किया जाएगा। इससे मध्यप्रदेश के भोपाल और इंदौर के साथ-साथ ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन और सागर जैसे शहरों को भी लाभ मिलेगा।

Union Budget 2026: एबीजीसी सेक्टर के लिए नई पहल, स्कूलों में कंटेंट लैब्स

Union Budget 2026

बजट में एनीमेशन, विज़ुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक (ABGC) सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए देशभर के 15,000 सेकेंडरी स्कूलों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब स्थापित करने की घोषणा की गई है। इससे युवाओं को आधुनिक स्किल्स सीखने का अवसर मिलेगा।

Union Budget 2026: बीजेपी कार्यालय में बजट का लाइव प्रसारण

भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण देखा गया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, मंत्री विश्वास सारंग, कृष्णा गौर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, वरिष्ठ नेता रघुनंदन शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी, रामेश्वर शर्मा, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

READ ALSO: Budget 2026: हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल और महिला उद्यमियों के लिए SHE- Marts की घोषणा

Sagar News: इमारती लकड़ी का लाइसेंस देने मांगी रिश्वत, वनरक्षक को 4 साल की सजा

रिपोर्टर-आदर्श दुबे Sagar News: सागर में इमारती लकड़ी के व्यापार का लाइसेंस…

Narmadapuram News: PDS दुकानों में ₹1.04 करोड़ के राशन की हेराफेरी, पिता-पुत्र पर FIR के निर्देश

Narmadapuram News: नर्मदापुरम जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की दो दुकानों…

Nazirabad News: गौवंश वध मामले का खुलासा, 30 बोर की रायफल और दो कारों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Nazirabad News: भोपाल जिले के नजीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सवोदरा में…

Korba News: 18 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम अधिकारी-कर्मचारियों का एक दिवसीय धरना

Korba News: कोरबा नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न…

Bhopal: ‘नशा मुक्त मध्यप्रदेश,’ के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, कहा- हॉट स्पॉट पर रखें पैनी नजर

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नशा मुक्त मध्यप्रदेश के लिए…