,

mumbai news : अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार बनेंगी महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम !

mumbai news

mumbai news : शनिवार शाम 5 बजे शपथ ग्रहण की तैयारी

mumbai news : मुंबई/पुणे, महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को राज्य की डिप्टी चीफ मिनिस्टर की शपथ ले रही हैं। शनिवार को एनसीपी विधायक दल की बैठक के बाद उनके नाम की औपचारिक घोषणा की जाएगी। शाम करीब 5 बजे शपथ ग्रहण समारोह प्रस्तावित है।

अगर ऐसा होता है तो सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम होंगी। अजित पवार के असामयिक निधन के बाद यह पद रिक्त हुआ था। उनके पास वित्त, आबकारी और खेल जैसे अहम विभाग भी थे।

mumbai news : वित्त मंत्रालय फिलहाल मुख्यमंत्री फडणवीस के पास रह सकता है

राज्य सरकार से जुड़े सूत्रों का कहना है कि मौजूदा परिस्थितियों और आगामी बजट को देखते हुए वित्त मंत्रालय अभी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास ही रहेगा। ऐसे में मार्च में महाराष्ट्र का बजट भी मुख्यमंत्री स्वयं पेश कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि सुनेत्रा पवार को फिलहाल वित्त विभाग सौंपे जाने की संभावना कम है।

mumbai news : दिनभर चला राजनीतिक बैठकों का सिलसिला

सुबह 11 बजे: एनसीपी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल और सुनील तटकरे मुख्यमंत्री फडणवीस से मिलने वर्षा बंगले पहुंचे।
शाम 6 बजे: सुनेत्रा पवार ने अजित पवार के चुनावी रणनीतिकार नरेश अरोड़ा से बारामती में मुलाकात की।
रात 8 बजे: राजनीतिक हलकों में संकेत मिले कि सुनेत्रा पवार डिप्टी सीएम बनने को तैयार हो गई हैं।
रात 8:30 बजे: मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि इस पर अंतिम निर्णय एनसीपी को लेना है, सरकार उनके हर फैसले के साथ खड़ी है।

mumbai news : एनसीपी विलय पर फिर तेज हुई चर्चा

अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी के दोनों गुटों के संभावित विलय को लेकर चर्चाएं एक बार फिर तेज हो गई हैं। पार्टी से जुड़े नेताओं का दावा है कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत अंतिम चरण में थी और स्थानीय निकाय चुनावों के बाद विलय की घोषणा की योजना थी।

सूत्रों के अनुसार, विलय की स्थिति में राज्य की सियासी गणित पूरी तरह बदल सकती है, खासकर पश्चिमी महाराष्ट्र में।

mumbai news : क्या बदल सकता है सियासी संतुलन?

अगर एनसीपी का विलय होता है तो पार्टी के पास, 9 लोकसभा सांसद, 41 विधायक का मजबूत आधार होगा, जिससे सत्ता पक्ष और विपक्ष—दोनों खेमों में संतुलन प्रभावित हो सकता है।

mumbai news : पृष्ठभूमि: जुलाई 2023 में टूटी थी एनसीपी

शरद पवार द्वारा स्थापित एनसीपी जुलाई 2023 में दो धड़ों में बंट गई थी, जब अजित पवार महायुति सरकार में शामिल हुए थे। पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न को लेकर लंबी कानूनी लड़ाई के बाद अजित पवार गुट को मूल एनसीपी और चुनाव चिह्न मिला था। वर्तमान में एनसीपी सरकार का हिस्सा है, जबकि शरद पवार गुट विपक्षी महाविकास अघाड़ी में शामिल है।

अब तक देश में अलग-अलग राज्यों में 17 बार महिला मुख्यमंत्री बनीं

देश की महिला मुख्यमंत्रियों में सुचेता कृपलानी-यूपी, नंदिनी सतपथी-ओडिशा, शशिकला काकोडकर-गोवा, अनवरा तैमूर-असम, राजिंदर कौर भट्टल-पंजाब, महबूबा मुफ्ती-जम्मू-कश्मीर, सुषमा स्वराज व शीला दीक्षित-दिल्ली, वसुंधरा राजे-राजस्थान, मायावती-यूपी, राबड़ी देवी-बिहार, उमा भारती-एमपी, जानकी रामचंद्रन व जयललिता- तमिलनाडु, आनंदीबेन पटेल- गुजरात, ममता बनर्जी- पश्चिम बंगाल और आतिशी- दिल्ली शामिल है।

Chanakya Niti 13 October 2026: सफलता चाहिए तो आज ही अपनाएं चाणक्य की ये 5 नीतियां

Chanakya Niti 13 October 2026: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के प्रमुख…

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी अतिरिक्त छूट

हरिद्वार। Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता…

Ranji Trophy : सौराष्ट्र के लिए जडेजा ने ठोका शतक, 392 रन पर सिमटी टीम

Ranji Trophy : रणजी ट्रॉफी के नए मुकाबलों में भारतीय क्रिकेटरों का…

Morena Shepherd Murder: मुरैना में पुरानी रंजिश में चरवाहे की हत्या, 25 भैंस ले जाने का भी आरोप

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena Shepherd Murder मुरैना जिले के सरायछोला थाना…