,

Weapon Smuggling: हरियाणा में पाकिस्तान कनेक्शन से पहुंचे अत्याधुनिक हथियार, STF ने शुरू की जांच

Weapon Smuggling

REPORT BY: HARSH, EDIT BY: PRIYANSHI SONI

Weapon Smuggling: रोहतक में हाल ही में पकड़े गए हथियारों से जांच एजेंसियों का ध्यान पाकिस्तान कनेक्शन की ओर गया है। सूत्रों के मुताबिक, विदेशी सरगनाओं के इशारे पर ड्रोन के माध्यम से हथियार भारत में भेजे जा रहे हैं।

Weapon Smuggling: ड्रोन से भारत में डिलीवरी

सूत्रों ने दावा किया कि ये हथियार सीमा पार कर पंजाब के रास्ते हरियाणा में शूटर्स के हाथों तक पहुंचते हैं। ड्रोन का इस्तेमाल इन खतरनाक हथियारों की तस्करी में किया जा रहा है, जिससे STF जांच कर रही है।

Weapon Smuggling: रोहतक में बरामद आधुनिक हथियार

Weapon Smuggling

रोहतक में चीन निर्मित PX3, Zigana, Baretta और PX5 जैसी एडवांस पिस्टलें बरामद हुई हैं। ये हथियार शूटिंग और संगठित अपराधों में इस्तेमाल किए जाते हैं, जिससे स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों में चिंता बढ़ गई है।

सरगना कपिल नंदू का खतरा?

Weapon Smuggling

विशेषज्ञों का मानना है कि कुख्यात अपराधी कपिल नंदू फिर से हरियाणा में कोई बड़ा कांड करवाने की योजना बना सकता है। नंदू का नाम पहले भी बहादुरगढ़ में पूर्व विधायक नफे सिंह राठी हत्याकांड में सामने आया था।

Weapon Smuggling: STF की गहन जांच जारी

STF हरियाणा द्वारा हथियारों के नेटवर्क और पाकिस्तान लिंक की गहन जांच जारी है। एजेंसियां शूटर्स और उनके सरगनाओं तक पहुँचने के लिए हर संभव सुराग जुटा रही हैं।

READ ALSO: Haryana: नांगल चौधरी में तेंदुए की दहशत, प्रशासन ने दिया रेस्क्यू ऑपरेशन का आश्वासन

Yogi Adityanath Kanya Pujan: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath Kanya Pujan गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में…

Roopi Soren: स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल हुए बन्ना गुप्ता

Roopi Soren झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता स्वर्गीय रूपी सोरेन के…