,

Haryana: नांगल चौधरी में तेंदुए की दहशत, प्रशासन ने दिया रेस्क्यू ऑपरेशन का आश्वासन

Haryana

Report by: Gulshan Kumar, edit by: Priyanshi Soni

Haryana: हरियाणा के नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र के गांव दताल के पास बीती रात रास्ते पर चलते तेंदुए का वीडियो वायरल हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि रात लगभग 8:00 बजे राजस्थान सीमा से सटे इस क्षेत्र में तेंदुआ देखा गया। इसके चलते ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया है।

Haryana: ग्रामीणों ने प्रशासन को दी सूचना

Haryana

ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें डर है कि तेंदुआ किसी को नुकसान न पहुंचाए। इसको लेकर उन्होंने तुरंत अधिकारियों को सूचना दी। ब्लॉक समिति चेयरमैन के प्रतिनिधि कर्मपाल यादव ने बताया कि सूचना मिलने के बाद उन्होंने वन विभाग और प्रशासन को इस मामले की जानकारी दी और जल्द कार्रवाई की मांग की।

Haryana: फसल और सुरक्षा को लेकर चिंता

कर्मपाल यादव ने कहा कि इस समय फसल का मौसम है और दिन-रात किसान खेतों में जाते हैं। तेंदुए की मौजूदगी से किसानों को खतरा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि तेंदुए का रेस्क्यू ऑपरेशन कर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाए, ताकि ग्रामीणों को डर के माहौल से राहत मिले।

Haryana: वन विभाग की कार्रवाई

वन विभाग के अधिकारी रजनीश यादव ने कहा कि उनकी टीम तेंदुए की तलाश में लगी हुई है। जब तक तेंदुआ नहीं मिलता, तब तक किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। अधिकारी ने आश्वासन दिया कि तेंदुए को पकड़कर उचित स्थान पर सुरक्षित रूप से छोड़ा जाएगा।

read also: HR News 30-01-2026: जानें हरियाणा की 10 बड़ी खबरें

Yogi Adityanath Kanya Pujan: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath Kanya Pujan गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में…

Roopi Soren: स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल हुए बन्ना गुप्ता

Roopi Soren झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता स्वर्गीय रूपी सोरेन के…