Deputy CM Vijay Kumar Sinha Lakhisarai Visit: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा दो दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Deputy CM Vijay Kumar Sinha Lakhisarai Visit: Deputy Chief Minister Vijay Kumar Sinha reached Lakhisarai on a two-day visit

REPORT: Santosh Gupta

Deputy CM Vijay Kumar Sinha Lakhisarai Visit: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा दो दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रधान कार्यालय में आयोजित जनकल्याण संवाद कार्यक्रम में भाग लिया और आम जनता की समस्याओं से रूबरू हुए। उपमुख्यमंत्री ने लोगों की बातों को गंभीरता से सुना और समस्याओं के त्वरित निपटारे के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Deputy CM Vijay Kumar Sinha Lakhisarai Visit: लॉ एंड ऑर्डर के मुद्दे पर आरजेडी पर साधा निशाना

जनकल्याण संवाद के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आरजेडी के राज्यसभा सांसद संजय यादव द्वारा बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर उठाए गए सवालों पर कड़ा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि बिहार में अराजकता और जंगलराज का दौर 90 के दशक में शुरू हुआ, जब शराफत और इंसानियत को रुलाया गया।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने अपराधियों को संरक्षण दिया, अपराधियों को विधायक और सांसद बनाया, आज वही लोग लॉ एंड ऑर्डर पर उपदेश दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उग्रवादियों और आतंकवादियों को संरक्षण देने वाले लोग देश को कमजोर करने का काम कर रहे हैं।

READ ALSO: Cooking : ढाबा स्टाइल कड़क और खुशबूदार चाय कैसे बनाएं: घर पर आसान तरीका

Deputy CM Vijay Kumar Sinha Lakhisarai Visit: नीट छात्रा मौत मामले पर सरकार सजग

वहीं पटना में चर्चित नीट छात्रा मौत मामले को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि सरकार पूरी तरह सजग है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि छात्रा के परिजनों को न्याय मिलेगा और इस घटना में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार छात्रों की सुरक्षा और भविष्य को लेकर गंभीर है और किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Harappan Civilization : सिंधु (हड़प्पा) सभ्यता पर भारत और पाकिस्तान के अलग नजरिए

Harappan Civilization : दुनिया की सबसे रहस्यमयी सभ्यताओं में क्यों शामिल है

Emergency 1975 : आपातकाल का सच, यदि वो कठोर कदम न उठता, तो क्या होता?

Emergency 1975 : आपातकाल की पृष्ठभूमि और उस दौर की चुनौतियां (डॉ

ICAI CA Intermediate Result 2026 जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; पास प्रतिशत और मेरिट लिस्ट भी उपलब्ध

ICAI CA Intermediate Result 2026 : नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स

Plastic Pollution Awareness: हल्द्वानी की महिलाएं बनीं पर्यावरण संरक्षण की मिसाल

Plastic Pollution Awareness: जूट बैग और कूड़ा पृथक्करण के जरिए प्लास्टिक के

Atlas Moth: 99% लोग खा गए धोखा! सांप नहीं, निकला कुदरत का अद्भुत जीव

Atlas Moth: सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर ने लोगों को किया हैरान