,

Temple Theft: जगदलपुर मां दंतेश्वरी मंदिर में चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Temple Theft

Report by: Azad Saxena, Edit by: Priyanshi Soni

Temple Theft: बीती रात बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर में बड़ी चोरी की घटना हुई है। अज्ञात चोरों ने मंदिर के पीछे के दरवाजे को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और माता को चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।

Temple Theft: मंदिर प्रशासन और पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की

सुबह जब मंदिर के पुजारी को चोरी की जानकारी मिली, तो पुलिस के आला अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मंदिर से कुल कितनी संपत्ति और आभूषण चोरी हुए हैं। मंदिर प्रशासन घटना स्थल पर मौजूद सामग्री की जाँच कर रहा है।

Temple Theft: सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों की तलाश

Temple Theft

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश में जुट गई है। CCTV में चोरी करने वाले चोर की पहचान की कोशिश की जा रही है।

Temple Theft: श्रद्धालुओं में रोष और चिंता

इस घटना के बाद श्रद्धालुओं में गहरा रोष और चिंता देखने को मिली है। मां दंतेश्वरी मंदिर बस्तर का प्रमुख धार्मिक केंद्र है, इसलिए चोरी की घटना ने स्थानीय लोगों के मन में नाराजगी पैदा कर दी है।

Temple Theft: पुलिस का आश्वासन

पुलिस ने कहा कि वह इस मामले में जल्द ही चोरों को गिरफ्तार करेगी और मंदिर परिसर की सुरक्षा को और कड़ा किया जाएगा। वहीं, स्थानीय भक्त रामकृष्ण ने कहा, “मां दंतेश्वरी के मंदिर में चोरी से हमारी आस्था को चोट पहुँची है। हम चाहते हैं कि पुलिस दोषियों को जल्दी पकड़ें।”

Read also: Mahasamund Forest News: महासमुंद के जंगल में सागौन तस्करों का राज, वन विभाग की लापरवाही पर उठ रहे सवाल