Reporter: Pravins Manhar, Edit By: Mohit Jain
Contents
Raipur CM Residence: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से अभिनेता नीतिश भारद्वाज ने मुख्यमंत्री निवास रायपुर में सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
Raipur CM Residence: मुख्यमंत्री ने बस्तर आर्ट की महुआ वृक्ष कलाकृति भेंट की
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने नीतिश भारद्वाज को बस्तर आर्ट की महुआ वृक्ष कलाकृति भेंट की, जिससे छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय कला और सांस्कृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व होता है।

छत्तीसगढ़ की जनजातीय कला और संस्कृति पर हुई चर्चा
दोनों के बीच छत्तीसगढ़ की जनजातीय परंपराओं, लोककला और सांस्कृतिक विकास को लेकर सार्थक चर्चा हुई।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा भी उपस्थित रहे। मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
यह खबर भी पढ़ें: Government Property Damage: गौठान में लगे सोलर पैनल जेसीबी से क्षतिग्रस्त, थाने में दर्ज हुई शिकायत





