,

Morena : ग्रीन फील्ड हाईवे निर्माण पर किसानों का रोष: खड़ी फसल बचाने के लिए खेत में धरना

- Advertisement -
Ad imageAd image
Morena

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल

बुल्डोजर पर बैठे किसान, कहा ये बर्बादी का हाईवे

Morena आगरा से ग्वालियर को जोड़ने वाले ग्रीन फील्ड हाईवे के निर्माण के दौरान किसानों का विरोध सामने आया। मुरैना तहसील के खुर्द, करारी-भटारी और सिरमिति गांव में जब बुल्डोजर खेतों में चलाए गए, तो किसान अपने खड़ी फसल की सुरक्षा के लिए सीधे बुल्डोजर के सामने बैठ गए। किसान सतीश बघेल ने कहा कि यह विकास नहीं, बल्कि किसानों की मेहनत और आजीविका की बर्बादी है।

फसल का उचित मुआवजा नहीं मिलने से बढ़ा आक्रोश

Morena किसानों का कहना है कि एक बीघा फसल की लागत लगभग 40 हजार रुपये होती है। इसके बावजूद सरकार ने नाम मात्र का मुआवजा ही दिया है। किसानों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनका उचित मुआवजा नहीं मिलेगा, तब तक हाईवे निर्माण कार्य नहीं होने देंगे। किसानों ने अपने परिवार का पेट पालने के लिए खेती के अलावा कोई विकल्प नहीं होने की भी बात कही।

प्रशासन और पुलिस ने देखी स्थिति, निर्माण कार्य रुका

Morena किसानों के विरोध और धरने को देखते हुए निर्माण एजेंसी के कर्मचारी बुल्डोजर लेकर लौट गए। मौके पर पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने स्थिति पर नजर रखी। किसानों ने लाउडस्पीकर के माध्यम से प्रधानमंत्री से भी अपील की कि उनकी फसल और आजीविका को बचाया जाए।

Read this: Nakali Sadhu 21 January : सिवान में नकली साधुओं को पकड़ा, भगवा धारण कर मांग रहे थे भीख, पहचान सुन पुलिस भी हैरान

Kulagarh Valley Bridge : मलबे और भारी बोल्डरों से टूटा वैली ब्रिज, तीन सीमांत घाटियों का संपर्क कटा

Kulagarh Valley Bridge: पिथौरागढ़/धारचूला। उत्तराखंड के सीमांत पिथौरागढ़ जिले के धारचूला से

Madhupur School Theft: मधुपुर में निजी विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी, नौ पंखे और जैप जवानों के मेस से आटा ले गए चोर

रिपोर्टरू इम्तियाज अंसारी Madhupur School Theft मधुपुर थाना क्षेत्र के मचवाटांड़ स्थित

Shiprocket Share Price : शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, ₹97 के IPO से ₹131 पर लिस्ट हुआ शेयर

Shiprocket Share Price : ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स कंपनी Shiprocket ने शेयर बाजार में