Republic Day security: गणतंत्र दिवस से पहले रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, विशेष चेकिंग अभियान तेज

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Republic Day security

Report by: Rajeev Mehta, Edit by: Priyanshi Soni

Republic Day security: गणतंत्र दिवस को ध्यान में रखते हुए रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है। इसी क्रम में आज स्टेशन परिसर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी गई। अभियान के दौरान यात्रियों से अपील की गई कि वे किसी भी अज्ञात या संदिग्ध व्यक्ति से कोई वस्तु न लें और यदि कहीं कोई लावारिस या संदिग्ध वस्तु दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Republic Day security: रेलवे पुलिस की सघन निगरानी

रेलवे पुलिस के इंचार्ज धर्मवीर ने बताया कि रेलवे पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत यात्रियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ स्टेशन परिसर में मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों की गहन छानबीन की जा रही है। प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय और प्रवेश-निकास द्वारों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Republic Day security: पार्किंग स्थल भी रडार पर

Republic Day security

चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन के पार्किंग एरिया को विशेष रूप से जांचा जा रहा है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी वाहन लंबे समय से लावारिस हालत में खड़ा न हो। पुलिस का कहना है कि इस तरह के वाहनों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

Republic Day security: धमकी के बाद बढ़ाई गई सतर्कता

रेलवे पुलिस ने बताया कि हाल ही में जिला सचिवालय को मिली धमकी को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा अभियान को और तेज किया गया है। इसी कारण स्टेशन पर अतिरिक्त पुलिस बल, आरपीएफ और कमांडो टीम की तैनाती की गई है।

Republic Day security: टीम रही मौजूद

इस विशेष चेकिंग अभियान में एएसआई सोमनाथ, एएसआई राकेश गुर्जर, आरपीएफ समरपाल सहित कमांडो टीम के सदस्य मौके पर मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि गणतंत्र दिवस तक ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके और यात्रियों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराया जा सके।

Read also: Anil Vij on Rahul Gandhi: राहुल गांधी के दौरे पर अनिल विज का हमला, बोले-‘चुनाव हराने की ट्रेनिंग देने आए हैं’

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP TOP 10: शिक्षा, विकास, खेल और प्रशासनिक फैसलों की रही चर्चा

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड के 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम घोषित MP

MP TOP 10: शिक्षा, विकास, खेल और प्रशासनिक फैसलों की रही चर्चा

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड के 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम घोषित MP

Chanakya Niti : हर मजबूत स्त्री में होते हैं ये 5 गुण, चाणक्य के ये नियम बदल देंगे जिंदगी

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान नीति-निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों और