,

Anil Vij on Rahul Gandhi: राहुल गांधी के दौरे पर अनिल विज का हमला, बोले-‘चुनाव हराने की ट्रेनिंग देने आए हैं’

- Advertisement -
Ad imageAd image
Anil Vij on Rahul Gandhi

Report by: Kapoor Sahib, Edit by: Priyanshi Soni

Anil Vij on Rahul Gandhi : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हरियाणा आगमन पर तीखा हमला बोला है। कुरुक्षेत्र में कांग्रेस की बैठक को लेकर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की “एक्सपर्टीज” देश जानता है—कितने चुनाव अपनी पार्टी को हरवा चुके हैं, अब वही ज्ञान कार्यकर्ताओं को देने आए हैं। विज ने इसे कांग्रेस का आंतरिक मामला बताते हुए कहा कि इससे भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है।

Anil Vij on Rahul Gandhi: भाजपा के संगठनात्मक ढांचे पर बोले विज

Anil Vij on Rahul Gandhi

भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर अनिल विज ने कहा कि देश की राजनीतिक पार्टियों में भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जहां नीचे से ऊपर तक लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव होते हैं। बूथ कमेटी से लेकर वार्ड, जिला, प्रदेश और अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष तक की चयन प्रक्रिया पारदर्शी है। उन्होंने विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए कहा कि अन्य पार्टियों में “खानदानी और पारिवारिक व्यवस्था” के तहत ऊपर से नीचे तक नियुक्तियां होती हैं, जैसे एजेंसी बांटी जाती हो।

Anil Vij on Rahul Gandhi: दिग्विजय सिंह पर तंज

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल विज ने कहा कि “वे सो-सो कर जागते हैं और नींद में ही कुछ न कुछ बोलते रहते हैं।” विज ने आरएसएस का बचाव करते हुए कहा कि हिंदुओं को मजबूत करने, राष्ट्रभक्ति और देशभक्ति की भावना जगाने का काम आरएसएस ने किया है, और आपदा के समय स्वयंसेवक सबसे पहले मदद के लिए आगे आते हैं।

सुरजेवाला के आरोपों पर जवाब

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला द्वारा बीपीएल परिवारों को लेकर लगाए गए आरोपों पर अनिल विज ने कहा कि किसी का भी जायज हक छीना नहीं जा सकता। बीपीएल का लाभ 1.80 लाख रुपये तक की आय सीमा के अनुसार मिलता है। विज ने सुरजेवाला पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें जनता के हित से अधिक सियासत की चिंता रहती है।

Anil Vij on Rahul Gandhi: कांग्रेस की बैठक पर टिप्पणी

कुरुक्षेत्र पहुंचे राहुल गांधी कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्षों की बैठक लेने आए हैं। इस पर अनिल विज ने दोहराया कि राहुल गांधी जो अनुभव लेकर आए हैं, वही अपने कार्यकर्ताओं को देने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन इससे भाजपा पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

Read Also: Plywood factory worker death: यमुनानगर में प्लाइवुड फैक्ट्री में मजदूर की मौत, करंट या मशीन हादसे पर उठे सवाल

Gen Z to Great Generation: Gen Z को Great Generation बनाने के लिए नशामुक्त जीवन जरूरी : डॉ. ए.के. द्विवेदी

Gen Z to Great Generation इंदौर स्थित श्री आर.जी.पी. गुजराती प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट

Lashkar Commander Statement: लश्कर कमांडर का दावा: 3-4 वर्षों में 30 से अधिक आतंकी बने अज्ञात हमलावरों का निशाना

Lashkar Commander Statement प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक वरिष्ठ कमांडर

Madhupur News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, मधुपुर एसडीओ ने शिक्षकों के साथ की समन्वय बैठक

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को

Khabar hatke: बर्फ के बीच बहते लाल झरने का सुलझा रहस्य, वैज्ञानिकों को किया हैरान

Khabar hatke: अंटार्कटिका की बर्फीली और बेहद ठंडी मैकमुर्डो ड्राई वैली (McMurdo

School Building: दो साल से अधूरा पड़ा स्कूल भवन, बरामदे और पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे

School Building: शिक्षा के क्षेत्र में सरकार करोड़ों रुपये खर्च करने का

Bhopal: उप मुख्यमंत्री शुक्ल की केंद्रीय मंत्री नायडू से मुलाकात, रीवा को मिली 2 नई विमान सेवाएं

Bhopal: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय

Budni Police Action: बुदनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप वाहन से 1187 लीटर अवैध शराब जब्त

रिपोर्टर: आशीष श्रीवास्तव Budni Police Action सीहोर जिले के बुदनी थाना पुलिस