,

Lakhisarai crime news: छात्र की चाकू से हत्या, पुरानी रंजिश का मामला सामने आया

Lakhisarai crime news

Report by: Santosh Kumar, Edit by: Priyanshi Soni

Lakhisarai crime news: लखीसराय जिले के किउल थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव में मंगलवार सुबह एक छात्र की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गोड्डी निवासी मनोज यादव के 16 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

सूत्रों के अनुसार, गौरव कुमार घर से किसी काम के लिए किउल जा रहा था। इसी दौरान वृंदावन गांव के पास रुदल यादव और उनके पुत्र ने उस पर हमला किया। पहले लाठी-डंडों से हमला किया गया और इसके बाद चाकू से कई जगह वार किए गए। गंभीर रूप से घायल छात्र को तुरंत सदर अस्पताल लाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Lakhisarai crime news: परिवार और ग्रामीणों की प्रतिक्रिया

हत्या की खबर सुनते ही गौरव के परिवार में कोहराम मच गया। परिजन और ग्रामीण गुस्से में हैं और पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

Lakhisarai crime news

घटना के बाद पुलिस ने एक नाबालिक को हिरासत में लिया है और उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। एसडीपीओ शिवम कुमार ने बताया कि पुलिस तात्कालिक कारणों और अन्य संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है।

Lakhisarai crime news: पूर्व रंजिश को माना जा रहा कारण

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि करीब दस साल पहले आरोपी के दादा की हत्या हुई थी, जिसमें मृतक के पिता भी शामिल थे और जेल गए थे। पुलिस इस हत्याकांड को पुरानी रंजिश का नतीजा मान रही है और मामले की गहन जांच कर रही है।

Lakhisarai crime news: पुरानी रंजिश के कारण हुई हत्या

लखीसराय जिले में बढ़ते अपराधों और पुरानी रंजिश के कारण हुई इस हत्या ने ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा और पुलिस जांच के महत्व को उजागर कर दिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी और घटना का पूरा खुलासा किया जाएगा।

Read Also: Bihar : गया की हैरान कर देने वाली गड़बड़ी: महिला पार्षद जिंदा, लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में मृत!

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…