,

Bihar : गया की हैरान कर देने वाली गड़बड़ी: महिला पार्षद जिंदा, लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में मृत!

Bihar

सरकारी सिस्टम की गलती से बढ़ा विवाद

Bihar: बिहार के गया में वार्ड संख्या 34 की महिला पार्षद शीला देवी को सरकारी रिकॉर्ड में मृत घोषित कर दिया गया, जिससे वह अपने विधवा पेंशन के लाभ से वंचित हो गईं। पार्षद शीला देवी ने बताया कि पति की मृत्यु के बाद वह विधवा पेंशन ले रही थीं, लेकिन अचानक पेंशन की राशि बैंक खाते में नहीं आई। जब उन्होंने KYC कराने प्रखंड कार्यालय पहुंचीं, तो पता चला कि सरकारी रिकॉर्ड में उन्हें मृत बताया गया है।

खुद को जिंदा साबित करने का संघर्ष

Bihar शीला देवी अब खुद को जिंदा साबित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की लापरवाही सरकारी तंत्र की गंभीर कमी को दर्शाती है। उनके अनुसार, ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, जो बिना सत्यापन के लाभुकों को मृत घोषित कर देते हैं।

पेंशन लाभ का नुकसान और सरकारी लापरवाही

Bihar वार्ड पार्षद प्रतिनिधि ओम यादव ने बताया कि इस तरह की गलती से न केवल शीला देवी बल्कि अन्य कई लाभुक भी विधवा पेंशन और अन्य लाभ से वंचित हो सकते हैं। अधिकारी जांच और सत्यापन के बजाय फाइलों के आधार पर राशि रोक देते हैं, जिससे लाभुकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। इस मामले में कई अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी गई है, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ है।

Read this: BJP : बीजेपी के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नितिन नबीन, जानें उनके सामने 5 बड़ी चुनौतियां

Bhadohi Name Change: भदोही फिर बनेगा संत रविदास नगर, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान

Report: Vandna Rawat Bhadohi Name Change उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

Moradabad News: पार्षद पति सद्दाम की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी, फांसी के फंदे पर मिला शव

Moradabad News मुरादाबाद के जयंतीपुर स्थित मियां कॉलोनी में पार्षद पति सद्दाम…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 4 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…