,

Gwalior Hit and Run: हिट एंड रन हादसा, कंटेनर ने स्कूटी सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

Gwalior Hit and Run

Report by: Arvind, Edit by: Priyanshi Soni

Gwalior Hit and Run: ग्वालियर के सिरोल थाना क्षेत्र में दिल्ली-झांसी हाईवे के मेहरा टोल के पास सोमवार सुबह हिट एंड रन का दर्दनाक मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार, स्कूटी पर सवार 65 वर्षीय बलबीर यादव, जो मोहनपुर के निवासी थे, को एक कंटेनर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि बलबीर यादव मौके पर ही अपनी जान गंवा बैठे।

Gwalior Hit and Run: कंटेनर चालक फरार, पुलिस ने शुरू की तलाश

Gwalior Hit and Run

बलबीर यादव चाय और नाश्ते की दुकान चलाते थे और हादसे के समय बाजार से दुकान का सामान लेकर लौट रहे थे। घटना का भयावह दृश्य सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

Gwalior Hit and Run: सीसीटीवी में कैद हुई घटना, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और कंटेनर चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयानों के आधार पर आरोपी चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस दर्दनाक हादसे ने स्थानीय लोगों को हिलाकर रख दिया है, वहीं पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई है ताकि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

यह खबर भी पढ़ें: Women Statement Controversy: महिलाओं पर बयान से सियासी बवाल, प्रीतम लोधी का फूलसिंह बरैया पर तीखा हमला