Women Statement Controversy: महिलाओं पर बयान से सियासी बवाल, प्रीतम लोधी का फूलसिंह बरैया पर तीखा हमला

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Women Statement Controversy

Report by: Mukesh Prajapat, Edit by: Priyanshi Soni

Women Statement Controversy: महिलाओं को लेकर दिए गए बयान पर मध्य प्रदेश की राजनीति में तीखी हलचल देखने को मिल रही है। कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया के बयान के बाद भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने जोरदार पलटवार किया है। लोधी ने इसे प्रदेश और देश की लाड़ली बहनों का खुला अपमान बताया है।

Women Statement Controversy: प्रीतम लोधी का फूलसिंह बरैया पर तीखा हमला

प्रीतम लोधी ने कहा कि कांग्रेस विधायक का बयान न केवल निंदनीय है, बल्कि यह महिलाओं के सम्मान पर सीधा हमला है। उन्होंने आक्रामक रुख अपनाते हुए कहा कि इस तरह की टिप्पणी करने वालों को महिलाओं से जूते मरवाकर माफी मांगनी चाहिए। लोधी के इस बयान से राजनीतिक माहौल और गरमा गया है।

Women Statement Controversy
प्रीतम लोधी विधायक पिछोर

Women Statement Controversy: “लाड़ली बहनों का अपमान” बताकर जताई नाराज़गी

भाजपा विधायक ने कांग्रेस पर महिलाओं के प्रति अपमानजनक सोच रखने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लाड़ली बहना योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सम्मान और आत्मनिर्भरता देने का काम कर रही है, जबकि कांग्रेस नेताओं के बयान उनकी मानसिकता को उजागर करते हैं।

Women Statement Controversy: बयानबाज़ी से कांग्रेस खेमे में बढ़ी हलचल

लोधी ने इस दौरान पिछोर के पूर्व विधायक केपी सिंह का भी जिक्र करते हुए कहा कि पहले भी महिलाओं पर टिप्पणी के मामले में विरोध हो चुका है और कानूनी कार्रवाई हुई थी। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अब ऐसे नेताओं का जहां भी सामना होगा, वहां लाड़ली बहनें खुद जवाब देंगी।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद कांग्रेस खेमे में भी हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह मुद्दा प्रदेश की राजनीति में और तूल पकड़ सकता है, वहीं महिलाओं से जुड़े इस बयान को लेकर राजनीतिक बयानबाजी और तेज होने के आसार हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Gas Cylinder Fire: गोवर्धन में परांठे की दुकान पर गैस सिलिंडर में लगी आग, पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Firozabad: महिला आरक्षण पर विपक्ष घेरा, डॉ. बबीता चौहान ने की ‘पुरुष आयोग’ के गठन की वकालत

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad जनपद में आयोजित 'महिला जन आक्रोश अभियान'

Bhopal: प्रधानमंत्री श्री मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 133वें संस्करण का प्रसारण

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन

Smart Umbrella: OPPO का अनोखा स्क्रीन वाला छाता, बारिश में दिखाएगा रास्ता और नोटिफिकेशन

Smart Umbrella: टेक्नोलॉजी अब सिर्फ स्मार्टफोन और वियरेबल डिवाइसेज तक सीमित नहीं

Wedding Viral Video: ग्रैंड एंट्री के दौरान हादसा, दूल्हे को लगी चोट, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

Wedding Viral Video: आजकल शादियों में दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री को लेकर

Forest Encroachment: गरियाबंद में रिजर्व क्षेत्र पर अतिक्रमण की कोशिश नाकाम, 22 आरोपी गिरफ्तार

Forest Encroachment: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई Forest

Bhopal School Closed: भीषण गर्मी के चलते भोपाल में स्कूल बंद, जारी हुआ आदेश

Bhopal School Closed: भोपाल जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए

Pilibhit: पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन, 389 रिक्रूट आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बने

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit जनपदीय पुलिस लाइन में आज नवप्रशिक्षित रिक्रूट आरक्षियों

Crime News: भिलाई में रंजिश का खौफनाक अंजाम, टंगिए से वार कर युवक की हत्या

Crime News: पुरानी दुश्मनी बनी जानलेवा, सुबह होते ही हुआ हमला Crime