,

Ambikapur Accident: लुचकी घाट में रफ्तार का कहर, ट्रक-टेलर की भीषण टक्कर, ट्रक चालक की हालत गंभीर

Ambikapur Accident

Reporter: Dinesh Gupta, Edit By: Mohit Jain

Ambikapur Accident: अंबिकापुर–पत्थलगांव मुख्य मार्ग पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत लुचकी घाट के पास आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़े टेलर वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

Ambikapur Accident: सुबह-सुबह हुआ हादसा, मची अफरा-तफरी

हादसा आज सुबह के समय हुआ, जब सड़क किनारे खड़े टेलर वाहन में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल

हादसे में ट्रक चालक को गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू कराया।

यह खबर भी पढ़ें: Naxalite Surrender: गरियाबंद में नक्सलियों का आत्मसमर्पण- 9 अपराधी हथियारों के साथ सुरक्षा बलों के समक्ष आए सामने

Ambikapur Accident: लुचकी घाट बना हादसों का हॉटस्पॉट

स्थानीय लोगों के अनुसार, लुचकी घाट के इस हिस्से में पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं। सड़क किनारे खड़े वाहनों और तेज रफ्तार के कारण यहां लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोगों ने प्रशासन से इस क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और यातायात नियंत्रण की मांग की है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Sagar News: इमारती लकड़ी का लाइसेंस देने मांगी रिश्वत, वनरक्षक को 4 साल की सजा

रिपोर्टर-आदर्श दुबे Sagar News: सागर में इमारती लकड़ी के व्यापार का लाइसेंस…

Narmadapuram News: PDS दुकानों में ₹1.04 करोड़ के राशन की हेराफेरी, पिता-पुत्र पर FIR के निर्देश

Narmadapuram News: नर्मदापुरम जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की दो दुकानों…

Nazirabad News: गौवंश वध मामले का खुलासा, 30 बोर की रायफल और दो कारों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Nazirabad News: भोपाल जिले के नजीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सवोदरा में…

Korba News: 18 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम अधिकारी-कर्मचारियों का एक दिवसीय धरना

Korba News: कोरबा नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न…

Bhopal: ‘नशा मुक्त मध्यप्रदेश,’ के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, कहा- हॉट स्पॉट पर रखें पैनी नजर

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नशा मुक्त मध्यप्रदेश के लिए…