,

Pilibhit Sharda River Accident: शारदा नदी में नहाते समय डूबे 3 लोग, इलाके में मचा कोहराम

Pilibhit Sharda River Accident

Report by: Nijam Ali, Edit by: Priyanshi Soni

Pilibhit Sharda River Accident: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में शारदा नदी में स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। नदी में नहाते समय दो किशोर गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उन्हें बचाने के लिए पास मौजूद एक युवक नदी में कूद पड़ा, लेकिन तेज बहाव के कारण वह भी बाहर नहीं निकल सका।

Pilibhit Sharda River Accident: बचाने गया युवक भी बहाव में डूबा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों किशोरों को डूबता देख युवक ने बिना देर किए नदी में छलांग लगा दी, लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि तीनों उसकी चपेट में आ गए। कुछ ही देर में तीनों लोग नदी में समा गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Pilibhit Sharda River Accident: मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी

घटना की सूचना मिलते ही विक्रम दहिया, सीओ, एसडीएम, तहसीलदार और थाना अध्यक्ष समेत प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। राहत एवं बचाव कार्य की कमान एसडीएम ने संभाली। गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

Pilibhit Sharda River Accident

Pilibhit Sharda River Accident: रेस्क्यू के बाद बरामद हुए तीनों शव

काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने तीनों शवों को शारदा नदी से बाहर निकाला। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

विधायक ने दिया आर्थिक सहायता का आश्वासन

घटनास्थल पर पहुंचे भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिवार को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि दिलाने का आश्वासन दिया।

जांच शुरू, सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी

प्रशासन ने इस हादसे की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि शारदा नदी के किनारे सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

सावधानी की फिर उठी जरूरत

इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर नदी में स्नान के दौरान सावधानी बरतने और पर्याप्त सुरक्षा इंतजामों की आवश्यकता को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से स्थायी सुरक्षा उपाय करने की मांग की है।

यह खबर भी पढ़ें: Unnao factory fire: स्वाद एग्रो इंडस्ट्रीज में भीषण आग, 40–50 करोड़ के नुकसान, फैक्ट्री में कच्चा व तैयार माल जलकर राख

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…