,

Unnao factory fire: स्वाद एग्रो इंडस्ट्रीज में भीषण आग, 40–50 करोड़ के नुकसान, फैक्ट्री में कच्चा व तैयार माल जलकर राख

Unnao factory fire

Report by: Raghvendra Singh, Edit by: Priyanshi Soni

Unnao factory fire: उन्नाव जिले के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ऊंचाद्वार गांव में स्थित स्वाद एग्रो इंडस्ट्रीज प्रा. लिमिटेड में बीती रात भीषण आग लग गई। आग की इस घटना में फैक्ट्री में रखा कच्चा माल, तैयार उत्पाद और मशीनरी जलकर राख हो गई। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग से करीब 40 से 50 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

Unnao factory fire: तेल फैलने से आग ने पकड़ी विकराल रूप

फैक्ट्री में तेल, मैदा सहित अन्य खाद्य उत्पादों का निर्माण किया जाता है। आग लगने के दौरान गोदाम में रखा गेहूं, सरसों और अन्य कच्चा माल पूरी तरह जल गया। सरसों से निकला तेल फैक्ट्री परिसर में फैल गया, जिससे आग ने और भी तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया।

Unnao factory fire: फायर कंट्रोल सिस्टम और दमकल की मदद से आग पर काबू

घटना की सूचना मिलते ही फैक्ट्री मैनेजर आरिफ खान ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। सबसे पहले फैक्ट्री में लगे फायर कंट्रोल सिस्टम से आग बुझाने का प्रयास किया गया। इसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया।

कोई जनहानि नहीं, नुकसान का आकलन जारी

Unnao factory fire

फैक्ट्री मैनेजर आरिफ खान के अनुसार इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन कच्चे माल, तैयार माल और मशीनरी को मिलाकर भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि नुकसान का सही आंकड़ा जले हुए माल की रजिस्टर इंट्री और स्टॉक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

आग लगने के कारणों की जांच

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है। आग की इस घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है और नुकसान के आकलन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह खबर भी पढ़ें: Minor girl kidnapping case: नाबालिग के अपहरण का आरोप, 10 दिन बाद भी सुराग नहीं,पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…