,

IND vs NZ ODI Series 2026: इंदौर में टूटा 37 साल का रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड ने भारत में पहली बार वनडे सीरीज जीती

- Advertisement -
Ad imageAd image
IND vs NZ ODI Series 2026

IND vs NZ ODI Series 2026: भारतीय सरजमीं पर एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने भारतीय क्रिकेट टीम को 41 रन से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने भारत में पहली बार द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीतकर 37 साल पुराना इतिहास बदल दिया।

IND vs NZ ODI Series 2026: मिचेल–फिलिप्स की साझेदारी बनी गेम चेंजर

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही और टीम ने 58 रन पर तीन विकेट गंवा दिए। यहां से डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने पारी को संभालते हुए चौथे विकेट के लिए 219 रन की ऐतिहासिक साझेदारी कर दी। मिचेल ने 137 रन और फिलिप्स ने 106 रन की शानदार शतकीय पारियां खेलीं, जिससे कीवी टीम 50 ओवर में 8 विकेट पर 337 रन तक पहुंच गई। डेरिल मिचेल को ही मैन ऑफ दा मैच और दिया गया मैन ऑफ दा सीरीज़ का खिताब दिया गया।

IND vs NZ ODI Series 2026

IND vs NZ ODI Series 2026: कोहली का शतक भी नहीं दिला सका जीत

338 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को शुरुआती झटके लगे। हालांकि विराट कोहली ने एक छोर संभाले रखा और 108 गेंदों में 124 रन की बेहतरीन पारी खेलते हुए अपना 85वां अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा। इसके बावजूद दूसरे बल्लेबाजों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिला और पूरी टीम 46 ओवर में 296 रन पर ऑलआउट हो गई।

IND vs NZ ODI Series 2026: कीवी गेंदबाजों ने कसा शिकंजा

न्यूजीलैंड की जीत में गेंदबाजों का योगदान भी अहम रहा। क्रिस्टियन क्लार्क और जैक फॉल्क्स ने 3-3 विकेट लेकर भारतीय बल्लेबाजी क्रम को दबाव में रखा। सटीक गेंदबाजी और चुस्त फील्डिंग ने भारत की वापसी के सभी रास्ते बंद कर दिए।

भारत में पहली बार वनडे सीरीज जीतकर रचा इतिहास
यह जीत न्यूजीलैंड के लिए ऐतिहासिक है, क्योंकि इससे पहले कीवी टीम भारत में कई दौरों के बावजूद कभी भी वनडे सीरीज नहीं जीत पाई थी। टेस्ट क्रिकेट के बाद अब वनडे में भी भारत को उसके घर में हराकर न्यूजीलैंड ने अपनी मजबूती साबित कर दी है।

Gen Z to Great Generation: Gen Z को Great Generation बनाने के लिए नशामुक्त जीवन जरूरी : डॉ. ए.के. द्विवेदी

Gen Z to Great Generation इंदौर स्थित श्री आर.जी.पी. गुजराती प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट

Lashkar Commander Statement: लश्कर कमांडर का दावा: 3-4 वर्षों में 30 से अधिक आतंकी बने अज्ञात हमलावरों का निशाना

Lashkar Commander Statement प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक वरिष्ठ कमांडर

Madhupur News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, मधुपुर एसडीओ ने शिक्षकों के साथ की समन्वय बैठक

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को

Khabar hatke: बर्फ के बीच बहते लाल झरने का सुलझा रहस्य, वैज्ञानिकों को किया हैरान

Khabar hatke: अंटार्कटिका की बर्फीली और बेहद ठंडी मैकमुर्डो ड्राई वैली (McMurdo

School Building: दो साल से अधूरा पड़ा स्कूल भवन, बरामदे और पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे

School Building: शिक्षा के क्षेत्र में सरकार करोड़ों रुपये खर्च करने का

Bhopal: उप मुख्यमंत्री शुक्ल की केंद्रीय मंत्री नायडू से मुलाकात, रीवा को मिली 2 नई विमान सेवाएं

Bhopal: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय

Budni Police Action: बुदनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप वाहन से 1187 लीटर अवैध शराब जब्त

रिपोर्टर: आशीष श्रीवास्तव Budni Police Action सीहोर जिले के बुदनी थाना पुलिस