,

APK File Scam: एक क्लिक और खाली हो गए 3 खाते, IITTM अधिकारी से लाखों की ठगी

APK File Scam

APK File Scam: ग्वालियर स्थित भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान (IITTM) में पदस्थ प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. विनय कुमार राय साइबर ठगी का शिकार हो गए। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) का मोबाइल ऐप अपडेट कराने के नाम पर ठगों ने उन्हें फर्जी APK फाइल भेजी, जिसे डाउनलोड करते ही उनके तीन बैंक खातों से कुल 1 लाख 72 हजार रुपए निकाल लिए गए।

APK फाइल डाउनलोड करते ही शुरू हुआ फ्रॉड

पीड़ित डॉ. विनय कुमार राय ने पुलिस को बताया कि उनका PNB वन ऐप ठीक से काम नहीं कर रहा था। इसी दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर बैंक से जुड़ी एक पोस्ट पर शिकायत की। कुछ समय बाद उनके व्हाट्सऐप पर ऐप अपडेट करने के नाम से एक APK फाइल भेजी गई। बिना जांच किए फाइल डाउनलोड करते ही खाते से संदिग्ध ट्रांजैक्शन शुरू हो गए।

APK File Scam: FDR, RD और सेविंग अकाउंट से निकाले पैसे

ठगों ने चेतकपुरी और साडा ब्रांच से जुड़े तीन खातों को निशाना बनाया। कुछ ही मिनटों में

  • 1 लाख रुपए FDR से
  • 30 हजार रुपए RD खाते से
  • 42 हजार रुपए सेविंग अकाउंट से
    निकाल लिए गए।

फोन कॉल से जाल में फंसाया

APK File Scam

डॉ. विनय कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर शिकायत के बाद उन्हें 98630 49421 नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक प्रतिनिधि बताते हुए APK फाइल भेजी और ऐप अपडेट करने को कहा। जल्दबाजी में फाइल इंस्टॉल करते ही ठगी हो गई।

APK File Scam: खाते फ्रीज, पुलिस में शिकायत दर्ज

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने बैंक से संपर्क किया, जिसके बाद खाते फ्रीज किए गए। इसके साथ ही एसपी ऑफिस की साइबर सेल और थाटीपुर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस की जनता से अपील

APK File Scam

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि

  • व्हाट्सऐप पर आने वाली किसी भी APK फाइल को न खोलें
  • बैंक से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए केवल आधिकारिक ऐप या शाखा से ही संपर्क करें
  • अनजान कॉल या लिंक पर भरोसा न करें

पुलिस के अनुसार, APK फाइल के जरिए ठग मोबाइल को हैक कर बैंकिंग डेटा हासिल कर लेते हैं और खाते खाली कर देते हैं।

Khandwa Police Raid: इनपुन पुनर्वास में कथित अनैतिक व्यापार का खुलासा, पांच गिरफ्तार

Khandwa Police Raid जिले के मांधाता थाना क्षेत्र के ग्राम इनपुन पुनर्वास

Khandwa Police Raid: इनपुन पुनर्वास में कथित अनैतिक व्यापार का खुलासा, पांच गिरफ्तार

Khandwa Police Raid जिले के मांधाता थाना क्षेत्र के ग्राम इनपुन पुनर्वास

Gold Silver Rate: ₹1,54,000 के पार पहुंचा सोना, चांदी ₹2,40,100 किलो, देखें आज का भाव

Gold Silver Rate: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों

Asian Games फाइनल में भारत ने बनाए 216 रन, स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास; 11 हजार इंटरनेशनल रन पूरे

Asian Games: एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट फाइनल में भारतीय महिला

भारत की UNSC स्थायी सदस्यता को चार यूरोपीय देशों का समर्थन, V4 बैठक में बनी सहमति

UNSC: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को स्थायी सदस्यता दिलाने की

Trump Mamdani की तीसरी मुलाकात में दिखी गर्मजोशी, हाउसिंग से इमिग्रेशन तक कई मुद्दों पर बनी बात

Trump Mamdani: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान

US के योसेमिट में आग बुझाने के दौरान फायरफाइटिंग हेलीकॉप्टर क्रैश, 2 पायलटों की मौत

US : अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित योसेमिट नेशनल पार्क में जंगल की

Nainital: दूषित पानी से बीमारी और 2 मौतों के बाद 6 इंजीनियर निलंबित, हाई कोर्ट ने भी लिया था संज्ञान

Nainital: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के ज्योलिकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल की

Bhopal: बेंगलुरु में टेलीकॉम उद्योग के प्रमुख निवेशकों से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal: मध्यप्रदेश में टेलीकॉम और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण को गति देने के लिए

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. असम में भूपेश बघेल

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. पंचायत की ‘मां’ से

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: मंगलवार, 22 सितंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से