,

BJP attacks TMC government: बीजेपी ने टीएमसी पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- पश्चिम बंगाल में बनाया गया खूनी माहौल

- Advertisement -
Ad imageAd image
BJP attacks TMC government:

Edit by: Priyanshi Soni

BJP attacks TMC government: रायपुर स्थित बीजेपी कार्यालय एकात्म परिसर में भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पांडेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में जानबूझकर एक “खूनी और भय का माहौल” बनाया गया है, जहां आम नागरिक, अधिकारी और विपक्षी कार्यकर्ता सुरक्षित नहीं हैं।

BJP attacks TMC government: संतोष पांडेय ने कहा, जान से मारने की धमकियां देती है

संतोष पांडेय ने आरोप लगाया कि टीएमसी शासन के दौरान लोगों पर दबाव, डर और धमकी का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि टीएमसी के नेता खुलेआम अधिकारियों को धमका रहे हैं और विरोध करने वालों को जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं, लेकिन राज्य सरकार इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है।

BJP attacks TMC government:

बीजेपी प्रवक्ता ने यह भी आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण दिया जा रहा है और उन्हें अवैध रूप से बसाया जा रहा है, जिससे राज्य की सुरक्षा और सामाजिक व्यवस्था को गंभीर खतरा पैदा हो रहा है।

BJP attacks TMC government: भाजपा तानाशाही के खिलाफ मजबूती से खड़ी

संतोष पांडेय ने टीएमसी सरकार की नीतियों को दमनकारी बताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस अन्याय और तानाशाही के खिलाफ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी सरकार अपने नेताओं पर कार्रवाई करने से बचती है और अपराधियों को खुला संरक्षण दे रही है।

बीजेपी ने स्पष्ट किया कि वह लोकतंत्र, कानून व्यवस्था और आम जनता की सुरक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी और टीएमसी सरकार की कथित दमनकारी नीतियों का हर स्तर पर विरोध करेगी।

यह खबर भी पढ़ें: Liquor Protest: ग्राम पंचायत सरदा में प्रस्तावित शराब भट्टी के विरोध में ग्रामीण और बच्चे सड़कों पर उतरे

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र