,

Liquor Protest: ग्राम पंचायत सरदा में प्रस्तावित शराब भट्टी के विरोध में ग्रामीण और बच्चे सड़कों पर उतरे

Liquor Protest

Report by: Sanju Jain, Edit by: Priyanshi Soni

Liquor Protest: बेमेतरा जिले के बेरला थाना क्षेत्र में ग्राम पंचायत सरदा में प्रस्तावित शराब भट्टी को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। प्रशासन द्वारा शराब दुकान खोलने के प्रस्ताव का ग्रामीणों ने लगातार विरोध किया है। विरोध में अब स्कूली बच्चे भी शामिल हो गए हैं।

स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र के पास शराब भट्टी खोलने का विरोध, सुरक्षा पर चिंता

स्थानीय बच्चों का कहना है कि शराब भट्टी खुलने से न केवल क्षेत्र का माहौल खराब होगा, बल्कि उनके स्कूल जाने और आंगनवाड़ी केंद्र तक पहुँचने में सुरक्षा का खतरा बढ़ जाएगा।

Liquor Protest: यदि निर्णय नहीं बदला गया तो करेंगे धरना और चक्काजाम

Liquor Protest

ग्रामीणों और बच्चों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि जनहित और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस निर्णय को तुरंत बदलना होगा। यदि ऐसा नहीं किया गया, तो वे उग्र चक्काजाम और धरना प्रदर्शन करने से भी नहीं हिचकिचाएंगे।

अभी पूरे क्षेत्र की निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं कि वह विरोध के बावजूद प्रस्तावित शराब भट्टी के निर्माण को रोककर इसे दूसरी जगह स्थानांतरित करेगा या नहीं।

यह खबर भी पढ़ें: Chhattisgarh Grain Spoilage: विपणन विभाग की लापरवाही, 20,000 क्विंटल धान खराब, 6 करोड़ का नुकसान

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…