,

UP Foundation Day: 24 जनवरी को देशभर में एक साथ मनाया जाएगा उत्तर प्रदेश दिवस, राज्यों में होंगे विशेष कार्यक्रम

- Advertisement -
Ad imageAd image
UP Foundation Day

Report by: Vandana Rawat

UP Foundation Day: उत्तर प्रदेश दिवस 24 जनवरी 2026 के अवसर पर पूरे देश में एक साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश सरकार ने इन आयोजनों के लिए अपने प्रतिनिधियों की सूची जारी कर दी है, ताकि हर राज्य में प्रदेश की संस्कृति, विरासत और उपलब्धियों को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया जा सके।

UP Foundation Day: उप मुख्यमंत्री और मंत्रियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

UP Foundation Day
उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

सरकार की ओर से उप मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद और विधान परिषद सदस्यों को अलग-अलग राज्यों में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी दी गई है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे, जबकि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक गुजरात के गांधीनगर में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। वित्त मंत्री सूर्य प्रताप शाही मुंबई में और सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह असम के गुवाहाटी में कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

UP Foundation Day: सांसदों और राज्यसभा सदस्यों की तैनाती

राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा जयपुर में, जबकि डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी रांची में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
सांसद राजकुमार चाहर चंडीगढ़, शशांक मणि बेंगलुरु, अनुज प्रधान वाल्मीकि जम्मू, कंवर सिंह तंवर शिमला और रवि किशन पटना में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके अलावा सांसद अनुराग शर्मा हैदराबाद, साक्षी अवस्थी रायपुर, डॉ. राजकुमार सांगवान चंडीगढ़, दर्शन सिंह पणजी और डॉ. अरविंद गौड़ भुवनेश्वर में उत्तर प्रदेश दिवस के कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

UP Foundation Day: विधान परिषद और आयोग प्रतिनिधियों की भूमिका

विधान परिषद सदस्य महेंद्र सिंह भोपाल, अवनीश पटेल अमरावती और मोहित बेनीवाल चेन्नई में कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वहीं राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव देहरादून में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

संस्कृति और उपलब्धियों का होगा प्रदर्शन

प्रदेश सरकार के अनुसार, उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से राज्य की सांस्कृतिक विरासत, विकास कार्यों और उपलब्धियों को देशभर में प्रस्तुत किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य उत्तर प्रदेश की सकारात्मक छवि को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत करना है।

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र