Activa Theft Arrests: रायपुर पुलिस ने दोपहिया चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 21 आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Activa Theft Arrests

Report By: Himanshu Patel, Edit By: Mohit Jain

Activa Theft Arrests: राजधानी रायपुर पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सक्रिय एक्टिवा चोरी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने मुख्य आरोपी रोशन रात्रे सहित कुल 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Activa Theft Arrests: जांच का खुलासा

रोशन रात्रे, जो बोरियाकला का निवासी है, मास्टर चाबी के जरिए अलग-अलग इलाकों से एक्टिवा चोरी करता था। पूछताछ में उसने बताया कि चोरी की गाड़ियां वह कमल जांगड़े, गितेश पाटले और मुस्कान रात्रे को बेचता था। इसके अलावा पुलिस ने चोरी की वाहन खरीदने और बेचने में शामिल अन्य 17 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया।

Activa Theft Arrests

Activa Theft Arrests: बरामदगी और हालात

  • कुल 36 एक्टिवा वाहन बरामद किए गए
  • चोरी की कुल कीमत लगभग 19.80 लाख रुपये आंकी गई
  • जब्त वाहनों में सिविल लाइन, डीडी नगर और गोलबाजार थानों में दर्ज चोरी शामिल
Activa Theft Arrests

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2026 में मात्र 15 दिनों के भीतर 44 दोपहिया वाहन जब्त किए जा चुके हैं। गिरोह के इस पर्दाफाश से रायपुर पुलिस की चोरी और अपराध नियंत्रण में कारगर कार्रवाई सामने आई है।

Smart Hospital Award : एनएमडीसी परियोजना चिकित्सालय को मिला “स्मार्ट हॉस्पिटल ऑफ द ईयर” पुरस्कार

Smart Hospital Award : किरंदुल परियोजना चिकित्सालय को राष्ट्रीय स्तर पर मिली

Illegal Liquor : मुंगेली में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 आरोपी गिरफ्तार

Illegal Liquor : थाना जरहागांव पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई

Bhopal: जो कहा-वो किया, सीएम डॉ. मोहन के काफिले में गिनी-चुनी गाड़ियां, देखें वायरल Video

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की

Giridih में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, जंगल से 6 आरोपी गिरफ्तार

Report by: Vivek Gupta Giridih जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए

प्रतीक यादव के निधन पर CM Yogi ने जताया शोक

Report by: Vandana Rawat CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य महिला