,

जब युवती थाने पहुंचकर सिपाही से करने लगी शादी की जिद, आगे क्या हुआ जाने…….

बिजनौर: यूपी के कोतवाली में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आ गया। दरअसल एक युवती चाकू लेकर कोतवाली पहुंच गई और वहां हंगामा करने लगी। ड्यूटी पर तैनात पुलिस वाले कुछ समझ नहीं पा रहे थे कि मामला क्या है, लेकिन थोरी देर बाद पुलिस को माजरा समझ आया। दरअसल युवती कोतवाली में तैनात एक सिपाही से शादी करना चाहती थी, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने युवती को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन युवती मानने को तैयार नहीं हुई। काफी हंगामें के बाद तय हुआ कि सिपाही और युवती की शादी करा दी जाए, फिर थाने में ही वरमाला मगाई गई और थाने में ही दोनों की शादी कराई गई।

युवती का चल रहा था सिपाही से प्रेम प्रसंग
बता दें कि युवती का सिपाही से काफी समय पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन सिपाही युवती से शादी करने से झिझक रहा था। जब युवती को पता चला कि उसका प्रेमी कोतवाली में आया है तो वह सब्जी काटने वाला चाकू लेकर आई और हंगामा करने लगी। वहीं युवती के परिजन भी पीछे से थाने पहुंच गए, काफी देर हंगामे के बाद दोनों में आपसी सहमति बन गई और सिपाही की थाने में ही युवती के साथ शादी करा दी गई।

प्रेम प्रसंग का था मामला
रेहड़ निवासी काजल का अपने ही गांव के यूपी पुलिस में तैनात सिपाही जेके सिंह से प्रेम प्रसंग चल रहा है। काजल प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी थी लेकिन सिपाही तैयार नहीं हो रहा था। युवती धामपुर कोतवाली में शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए सिपाही को सोमवार को कोतवाली में बुलाया। जैसे ही काजल को पता चला कि उसका प्रेमी आया है तो वह सब्जी काटने वाला चाकू लेकर पहुंच गई। पुलिस के सामने ही चेतावनी दी कि अगर प्रेमी से शादी न हुई तो वह यहीं पर चाकू मारकर जान दे देगी। पुलिस व लोगों ने समझाने का प्रयास किया तो वह और बौखला गई। युवती के तेवर देख पुलिस ने सिपाही को समझाकर कोतवाली के मंदिर में स्वजन के सामने एक दूसरे को वरमाला पहनवा दी।

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…

CJP प्रदर्शन पर भड़कीं Kunickaa Sadanand, मोदी सरकार से पूछे तीखे सवाल

Kunickaa Sadanand : अभिनेत्री कुनिका सदानंद एक बार फिर अपने बयान को…

सगाई तोड़ने के बाद फिर साथ आए Prithvi Shaw Akriti Agarwal, एक्ट्रेस ने बताई अलग होने की वजह

Prithvi Shaw Akriti Agarwal : भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और अभिनेत्री व…

Pakistan में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी रहीम बाबा एक्सप्रेस, 5 की मौत और 30 घायल

Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा…