,

फिलिस्तीन के समर्थन वाला बैग लेकर संसद पहुंची प्रियंका गांधी, बैग पर लिखा ‘आज़ाद होगा…’

Priyanka Gandhi arrived with a bag in support of Palestine, 'Azad hoga...' written on the bag

लोकसभा में विपक्ष का प्रदर्शन लगातार जारी है। आज कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी फिलिस्तीन के समर्थन वाला खास बैग लेकर पहुंची। बैग में लिखा हुआ था कि, फिलिस्तीन आज़ाद होगा। बैग पर कई प्रकार के प्रतीक भी बने हुए थे जो फिलिस्तीन की संस्कृति को दर्शा रहे थे। प्रियंका से पहले सांसद असदुद्दीन ओवैसी भी फिलिस्तीन के समर्थन में लोकसभा में नारा लगा चुके है।

इससे पहले जून 2024 में प्रियंका ने इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की आलोचना की थी। तब प्रियंका की टिप्पणी नेतन्याहू के अमेरिकी कांग्रेस को दिए भाषण में गाज़ा में चल रहे युद्ध का बचाव करने के बाद आई थी। तब उन्होंने कहा था कि, गाज़ा में इज़राइल सरकार ने क्रूरतापूर्वक नरसंहार किया है। प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि, सही सोच रखने वाले हर व्यक्ति और दुनिया की हर सरकार की यह नैतिक ज़िम्मेदारी है कि, वो इज़राइल सरकार के नरसंहार की निंदा करें और उन्हें रोकने के लिए मजबूर करें। हाल ही में जब प्रियंका गांधी फिलिस्तीन के समर्थन वाला बैग लेकर संसद पहुंची तो मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि, में इस बारे में कई बार बता चुकी हूं कि, मेरे विचार क्या है। में कैसे कपड़े पहनूंगी इसे कौन तय करेगा। ये तो बरसों से चली आ रही रुढ़वादी पितृसत्ता की तरह हुआ कि महिलाएं क्या पहनें क्या नहीं। में इसे नहीं मानती, में जो चाहूंगी, वही पहनूंगी

बांग्लादेशी हिंदुओं की मुद्दा भी उठा चुकी प्रियंका गांधी

लोकसभा में लगातार प्रियंका गांधी मुखर होकर बयान दे रही है। सोमवार को प्रियंका ने प्रश्नकाल के दौरान सवाल किया कि, मैं सबसे पहले जिस मुद्दे पर चर्चा करना चाहती हूं, वह यह है कि, इस सरकार को बांग्लादेश में हिंदू और ईसाई अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज़ उठानी चाहिए, उनसे बातचीत करनी चाहिए और उनका समर्थन लेना चाहिए।

इजराइल-फिलिस्तीन जंग, एक साल में 45 हज़ार मौतें

 गाजा में इजराइल और हमास के बीच 1 साल से भी लंबे समय से युद्ध जारी है। पिछले एक साल में इजराइली हमलों से 45 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनी लोगों की जान जा चुकी है। इजराइली हमलों में अब तक हमास के दो चीफ मारे जा चुके हैं। फिलहाल हमास का कोई लीडर घोषित नहीं हुआ है।

Sagar News: इमारती लकड़ी का लाइसेंस देने मांगी रिश्वत, वनरक्षक को 4 साल की सजा

रिपोर्टर-आदर्श दुबे Sagar News: सागर में इमारती लकड़ी के व्यापार का लाइसेंस…

Narmadapuram News: PDS दुकानों में ₹1.04 करोड़ के राशन की हेराफेरी, पिता-पुत्र पर FIR के निर्देश

Narmadapuram News: नर्मदापुरम जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की दो दुकानों…

Nazirabad News: गौवंश वध मामले का खुलासा, 30 बोर की रायफल और दो कारों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Nazirabad News: भोपाल जिले के नजीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सवोदरा में…

Korba News: 18 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम अधिकारी-कर्मचारियों का एक दिवसीय धरना

Korba News: कोरबा नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न…

Bhopal: ‘नशा मुक्त मध्यप्रदेश,’ के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, कहा- हॉट स्पॉट पर रखें पैनी नजर

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नशा मुक्त मध्यप्रदेश के लिए…

Gariyaband News: फांसी पर मिले युवक के शव को परिजनों ने बताया संदिग्ध, हत्या की आशंका जताई

Gariyaband News: गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र के ग्राम टेका में…

कौन हैं Ruhani Sharma? अनुष्का शर्मा की कजिन होने का दावा, विराट कोहली को बताया था अपना जीजू

Ruhani Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों…

Madhupur Nagar Parishad: प्रदीप दास की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नपा कर्मियों ने थाने का किया घेराव

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur Nagar Parishad मधुपुर नगर परिषद के राजस्व निरीक्षक…