,

Malpura News: दिनदहाड़े चोरों का दुस्साहस, मलपुरा में रिटायर्ड सूबेदार के घर लाखों की चोरी

Malpura News

Malpura News: आगरा के मलपुरा कस्बे में दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। रिटायर्ड सूबेदार देवेंद्र पाल सिंह बुधवार दोपहर करीब दो बजे अपने गांव स्थित मकान में चल रहे निर्माण कार्य को देखने गए थे। इसी दौरान उनकी पत्नी पुष्पा देवी घर के मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर मंदिर पूजा के लिए चली गईं। सूना घर पाकर चोर दीवार फांदकर भीतर घुस गए।

Malpura News: कमरों के ताले तोड़े, आभूषण और नकदी ले उड़े

Malpura News

शाम करीब पांच बजे जब दंपती घर लौटे तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरों के ताले टूटे हुए थे। चोर अलमारी में रखे सोने-चांदी के लाखों रुपये के आभूषण और करीब 80 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए थे। पीड़ित के अनुसार, वे पुराने मकान के पुनर्निर्माण के चलते फिलहाल मलपुरा में छोटी नहर के पास बने घर में रह रहे थे।

Malpura News: सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय, जांच जारी

घटना की जानकारी मिलते ही मलपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और संभावित सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि चोरों तक जल्द पहुंचा जा सके।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 का दिन सभी 12 राशियों…

Ganja Smuggling : स्लीपर बस में छिपाकर ले जा रहे थे ₹1.75 करोड़ का गांजा, पेंड्रा पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

रिपोर्ट-प्रयास कैवर्त  Ganja Smuggling : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले में मादक पदार्थों की तस्करी…